जयपुर

राजस्थान का रण : भाजपा की युवाओं को रिझाने की तैयारी, नए मतदाताओं का किया जाएगा सम्मान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2018, 9:04 PM IST
Feature image

भवनेश गुप्ता / जयपुर। आगामी विधानसभा चुनावों के चलते भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को अपनी ओर लेने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा नए मतदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित करेगी। पार्टी की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने अब उन मतदाताओं पर फोकस कर दिया है, जो पहली बार मतदान करेंगे। ऐसे नव मतदाताओं का सम्मान करने के बहाने रिझाने की तैयारी है। इसके लिए 10 से 16 अक्टूबर के बीच हर विधानसभा में नव मतदाता सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि नव मतदाताओं को भाजपा की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों की भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही वोट की अपील भी करेंगे। उधर, भाजपा शहर इकाई संगठन का कहना है कि नव मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। शहर इकाई की ओर से से आठों विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की तिथि तय की जा रही है। इन्हीं तिथि में लाभार्थी सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

यह भी होगा

—10 से 15 अक्टूबर : सोशल मीडिया वॉलिटिंयर सम्मेलन
—10 से 16 अक्टूबर : मण्डल लाभार्थी सम्मेलन
—21 अक्टूबर : जनसंघ स्थापना दिवस

Updated on:
5 Oct 2018, 9:04 PM IST
Published on: