जयपुर

Rajasthan: सबसे कम वाहन बाड़मेर में, जयपुर में सर्वाधिक

बाड़मेर. प्रदेश में जनंसख्या के अनुसार देखा जाए तो सबसे कम वाहन मालिक बाड़मेर में है। जिले में प्रति हजार लोगों पर केवल 115 वाहन ही हैं। वहीं सबसे अधिक वाहन जयपुर जिले में हैं।

2 min read
May 21, 2022
Car

प्रदेश में जनंसख्या के अनुसार देखा जाए तो सबसे कम वाहन मालिक बाड़मेर में है। जिले में प्रति हजार लोगों पर केवल 115 वाहन ही हैं। वहीं सबसे अधिक वाहन जयपुर जिले में हैं। यहां एक हजार पर वाहनों की संख्या 420 है। वहीं प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला जैसलमेर भी बाड़मेर को पछाड़ रहा है, वहां पर हजार पर 142 लोग वाहनों के मालिक है।

शहरों के साथ गांवों तक में दुपहिया वाहन ज्यादा है। इसमें भी बाइक के साथ स्कूटी ज्यादा है। दूसरे नम्बर मोटर कारों का है। बाड़मेर का पड़ोसी जिला जैसलमेर जिला जहां की जनसंख्या केवल 8 लाख से कुछ अधिक है। जनंसख्या के अनुसार वहां पर भी बाड़मेर से ज्यादा वाहन है। प्रति हजार लोगों पर 142 वाहन है।

100 में 11 लोगों के पास वाहन

बाड़मेर जिले की जनंसख्या को साल 2021 में 31 लाख 40 हजार मानते हुए वाहनों की संख्या को देखा जाए तो हजार लोगों पर 115 वाहन पंजीकृत है। इस तरह 100 लोगों पर करीब 11 लोगों के पास ही वाहन है। करीब 89 लोग वाहन विहिन है।

प्रदेश में 9 जिले में सबसे अधिक वाहन

राजस्थान के 9 जिलों में सबसे अधिक वाहन है। इसमें जयपुर पहले तो कोटा दूसरे नम्बर पर है। इसके अलावा अजमेर, चितौडगढ़, जोधपुर, भीलवाड़ा, अलवर, उदयपुर बूंदी जिले शामिल है। सभी 9 जिलों में प्रति हजार लोगों पर 200 से अधिक वाहन है।

बाड़मेर: फैक्ट फाइल

240273 बाड़मेर जिले में कुल दुपहिया वाहन

362590 कुल पंजीकृत वाहनों की संख्या

2021 में अनुमानित जनसंख्या 31 लाख 44 हजार

28387 वर्ग किमी बाड़मेर का क्षेत्रफल

वाहनों में बढ़ती दुपहिया की भीड़

बाड़मेर जिले में कुल 3 लाख 62 हजार 590 कुल वाहन पंजीकृत है। इनमें 2 लाख 40 हजार 273 तो केवल दुपहिया वाहन है। कुल वाहनों के मुकाबले आधे से भी अधिक दुपहिया सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

Published on:
21 May 2022 10:28 pm
Also Read
View All