
फोटो पत्रिका नेटवर्क
जयपुर। देश की वर्दीधारी शक्तियों के सम्मान में समर्पित 'गर्व अध्याय-7' कार्यक्रम का आयोजन हाल ही चौमूं पुलिया स्थित एक कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम में भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), राजस्थान पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं । दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । इसके बाद घूमर नृत्य, सेना की संगीतमय प्रस्तुति और देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खूब तालियां बटोरीं । लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, मेजर जनरल पद्म सिंह शेखावत और पूनम कुलरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिकारियों का संरक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इनमें डॉ. ललित के. पंवार (सेवानिवृत्त आईएएस), पूर्व पर्यटन सचिव भारत सरकार, डॉ. मनोज भट्ट (सेवानिवृत्त आईपीएस ), पूर्व पुलिस महानिदेशक राजस्थान, डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा (सेवानिवृत्त आईपीएस), पूर्व पुलिस महानिदेशक राजस्थान, मदन सिंह राठौड़ (सेवानिवृत्त), पूर्व महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल, बी.आर. चौहान और रघुवीर सिंह राव सहित कई लोग मौजूद रहे ।
बॉलीवुड गायिका भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुति ने माहौल को और खास बना दिया। प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट नीतीश भारती ने अपनी कला के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और वीरता की अद्भुत झलक प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा । कार्यक्रम के दौरान सेना, कला और समाज सेवा से जुड़े कई लोगों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा “अनबिटेबल ड्रीम टीम” ने अपनी विशेष प्रस्तुति के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतीय सेना और देश की वर्दीधारी शक्तियों के साहस, बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को प्रभावशाली अंदाज में मंचित किया। उनकी प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही ।
गर्व प्रोजेक्ट्स राजस्थान के संस्थापक एवं निदेशक हिमांशु चौहान ने बताया कि यह पहल पिछले एक दशक से भारतीय सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं राज्य पुलिस के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सैन्य अधिकारियों, कलाकारों, संस्थागत सहयोगियों और प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने साउथ वेस्टर्न कमांड, राजस्थान पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ का सहयोग के लिए आभार जताया।
Updated on:
31 May 2026 08:07 pm
Published on:
31 May 2026 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
