जयपुर

Rajasthan Monsoon Withdrawal: राजस्थान से होगी मानसून की विदाई! IMD ने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान से मानसून की विदाई को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। साथ ही विभाग ने अगले दो दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें ...
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 1:37 PM IST
Feature image

Monsoon Withdrawal: राजस्थान से तीन दिन बाद पूर्वी राजस्थान से भी मानसून (Rajasthan Monsoon) की विदाई शुरू हो जाएगी। मानसून का आखिरी दौर जारी है। शनिवार को डूंगरपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में बरसात हुई। इससे यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में शुक्रवार रात 74 एमएम दर्ज की गई।

शनिवार को मध्यप्रदेश में स्थित चम्बल नदी के सबसे बड़े बांध गांधीसागर के तीन गेट शनिवार को खोले गए। गांधीसागर बांध के कैचमेंट एरिया उज्जैन क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश (Rajasthan Rain) से बांध में 96 हजार 811 क्यूसेक पानी की लगातार आवक बनी हुई है। शनिवार सुबह 11 बजे जल आवक को देखते हुए तीन स्लूज गेट खोलकर 58 हजार 455 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। बांध का जलस्तर शाम पांच बजे पूर्ण भराव क्षमता 1312 फीट के मुकाबले 1311.30 फीट दर्ज किया गया।

दो दिन जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 29 व 30 सितंबर को भी कोटा संभाग में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

29 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर को बाड़मेर, सांचौर, सिरोही, जालौर, बालोतरा, पाली, राजसमंद, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, शाहपुरा, जोधपुर, ब्यावर, केकड़ी, अजमेर, दूदू, डीडवाना, नागौर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, टोंक, सवाई माधोपुर, फलौदी, बारां, करौली, धौलपुर, भरतपुर, गंगापुर सिटी, दौसा, कोटपूतली, खैरथल और नीम का थाना जिले में बारिश होने की आशंका है।

30 सितंबर को यहां बारिश का अलर्ट

विभाग ने 30 सितंबर को सांचौर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बूंदी, कोटा, झालावाड़, गंगापुर सिटी, करौली, धौलपुर और भरतपुर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Updated on:
23 Oct 2024, 1:37 PM IST
Published on: