जयपुर

राजस्थान में सरसों व चना की खरीद पर आया नया अपडेट, राजफैड ने की स्थिति स्पष्ट, हेल्पलाइन नम्बर जारी

Mustard - Gram Purchase New Update : राजस्थान में सरसों एवं चना की खरीद पर नया अपडेट आया है। राजफैड ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। साथ किसानों की किसी परेशानी का निराकरण करने के लिए हैल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2024, 6:42 PM IST
Rajasthan Mustard and Gram Purchase New Update RAJFED Clarified Situation Helpline Number Released
राजस्थान में सरसों एवं चना की खरीद पर आया नया अपडेट

Mustard - Gram Purchase New Update : राजस्थान में सरसों एवं चना की खरीद पर नया अपडेट आया है। राजफैड के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह ने बताया कि सरसों खरीद में प्रयोग में लिए जा रहे गत वर्ष के बारदाना का वजन 989 ग्राम है जबकि नए बारदाना का वजन 775 ग्राम है। इसलिए गत वर्ष के बारदाना के साथ सरसों की तुलाई करते समय 50 किलो 989 ग्राम तथा नए बारदाना के साथ 50 किलो 775 ग्राम की ही तुलाई मान्य है। उन्होंने बताया कि सरसों में नमी की मात्रा अधिकतम 8 प्रतिशत तक मान्य है। उन्होंने सभी खरीद केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद केन्द्रों पर एफएक्यू से संबंधित मापदण्डों का स्पष्ट रूप से प्रकाशन करवाया जाना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मण्डी की धारा के अनुसार होगा भुगतान

प्रबंध निदेशक नारायण सिंह ने बताया कि समर्थन मूल्य पर सरसों या चना का विक्रय करने के लिए स्वयं के वाहन से तुलाई कांटे तक लाने के लिए लगने वाली मजदूरी का भुगतान संबंधित किसान द्वारा ही किया जाएगा। यह मजदूरी राशि संबंधित मण्डी की धारा के अनुसार होगी।

हेल्पलाइन नम्बर जारी

नारायण सिंह ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर सरसों या चना के विक्रय के संबंध में समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नम्बर 18001806030 स्थापित किया हुआ है जहां से किसान खरीद संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
6 May 2024, 6:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण के बाद भाजपा-कांग्रेस ने तेज की चुनावी रणनीति, दोनों ही दलों ने झोंकी ताकत

Rajasthan Panchayat Election: ‘पंचायत टिकटों के मालिक हैं विधायक, संगठनों-कार्यकर्ताओं के ताले लगा दो’, टिकट वितरण पर भड़के कांग्रेस नेता सीताराम लांबा