जयपुर

Rajasthan News : नए जिलों की स्थिति साफ होने तक वार्डों का परिसीमन नहीं, विभाग ने लगाई रोक

Rajasthan News : राजस्थान के नगरीय निकायों में वार्डों के परिसीमन का काम नए जिलों की समीक्षा और स्थिति साफ होने के बाद ही होगा। जानें पूरा मामला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2024, 1:56 PM IST
Rajasthan New Districts Status Clear Than Wards no Delimitation Autonomous Governance Department Put a Stop
राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा (File Photo)

Rajasthan News : राजस्थान के नगरीय निकायों में वार्डों के परिसीमन का काम नए जिलों की समीक्षा और स्थिति साफ होने के बाद ही होगा। सरकार के निर्देश के बाद स्वायत्त शासन विभाग ने परिसीमन से जुड़ी सभी प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है। सभी जिला कलक्टर को इन नवगठित नगरपालिकाओं के परिसीमन और वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया फिलहाल नहीं करने के लिए कहा है। वन स्टेट-वन इलेक्शन के परीक्षण की घोषणा के बाद इस दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।

चुनाव एक साथ कराने की प्लानिंग

गौरतलब है कि नगरीय निकाय और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने की प्लानिंग चल रही है। प्रदेश के 49 निकायों के बोर्ड का कार्यकाल इसी वर्ष नवम्बर में खत्म हो रहा है। इसके अलावा 86 नवगठित नगरपालिका हैं, जहां भी चुनाव होने हैं। हालांकि, सरकार अब सभी 291 नगरीय निकाय और 7 हजार पंचायतों के चुनाव एक साथ कराना चाह रही है। ये वे पंचायतें है, जिनका कार्यकाल वर्ष दिसम्बर 2025 तक है।

यह भी पढ़ें -

यह भी पढ़ें -

Updated on:
7 Sep 2024, 1:56 PM IST
Published on: