जयपुर

Rajasthan News : सात समंदर पार जयपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित गौड़ होंगे सम्मानित, अमेरिका की यूनिर्वसिटी देगी पीएचडी के साथ गोल्डमैडल अवार्ड

ज्योतिषाचार्य पंडित पुरूषोत्तम गौड़ हजारों कुंडलियों का विश्लेषण और समाधान व अनेकों सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं।

less than 1 minute read
Jul 12, 2024

Jaipur News : जयपुर. जयपुर के सोडाला निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित पुरूषोत्तम गौड़ को अमेरिका की मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी यू एस की ओर से ज्योतिष के क्षेत्र में पीएचडी के साथ गोल्डमेडल अवॉर्ड से सम्मानित करेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित पुरूषोत्तम गौड़ को ज्योतिष के क्षेत्र में यह पीएचडी की मानक उपाधि गोल्डमैडल के साथ प्रदान की जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने विश्वभर में ज्योतिष फलादेश के क्षेत्र में व अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ज्योतिष क्षेत्र में पहचान बनाई है।

14 जुलाई को हैबिटेट सेंटर न्यू देहली में आयोजित समारोह में पीएचडी की मानक उपाधि व स्वर्ण पदक अवार्ड से पंडित गौड़ को सम्मानित किया जाएगा। गुरुपूजन कार्यक्रम सम्पन्न ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ हाल ही कुआलालंपुर सिटी सेंटर, मलेशिया मे गुरु पूर्णिमा पर गुरुपूजन कार्यक्रम में शिरकत की। अपने शिष्यों की ओर से गुरु रूप में पंडित पुरुषोत्तम गौड़ का गुरु पूजन कार्यक्रम हुआ है।

पंडित गौड़ अपने शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान किया और नए शिष्यों को कंठी, गुरुमंत्र दिया। ज्योतिष व भारतीय धर्म संस्कृति विषय पर पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने अपने शिष्यों को सम्बोधित किया। गौड़ प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त और हैडाखान बाबा उत्तराखंड के शिष्य है। वे हजारों कुंडलियों का विश्लेषण और समाधान व अनेकों सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। पंडित गौड़ के शिष्य लंदन, अमेरिका सहित कई देशों में पंडित गौड़ का गुरु पूर्णिमा पर ऑनलाइन गुरु पूजन कार्यक्रम भी होंगे।

Updated on:
12 Jul 2024 09:41 pm
Published on:
12 Jul 2024 09:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर