जयपुर

सरकारी नाैकरी, राजस्थान में सैंकड़ों पदाें के लिए निकली भर्ती, 25 सितम्बर से पहले करें आवेदन

माेहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी, उदयपुर ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर है। 
2 min read
Sep 06, 2017
jobs

जयपुर। राजस्थान में नाैकरी की तलाश कर रहे बेराेजगाराें के लिए अच्छी खबर है। माेहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी, उदयपुर ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार माेहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर
आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर है। आवेदन का नाेटिफिकेशन माेहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की ऑफिसियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

टीचिंग में इन पदाें के लिए मांगे गए आवेदन
टीचिंग के पदाें में प्राफेसर का एक पद, एसोसिएट प्राफेसर के 5 पद (बॉटनी के 2, लॉ के 2 और gelogy का एक पद ) , अस्सिटेंट प्राफेसर के 39 पद , असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 2 पद और यूनिवर्सिटी अस्सिटेंट डायरेक्टर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन के एक पद के लिए आवेदन मांगा गया है।

नॉन टीचिंग में इन पदाें के लिए मांगे गए आवेदन
नॉन टीचिंग पदों की बात करें ताे सहायक नियंत्रक का एक पद, सहायक रजिस्ट्रार के 2 पद, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार के 3 पद, कोच फुटबॉल एक पद, स्टेनोग्राफर के 2 पद, सांख्यिकीय सहयक का एक पद, जूनियर टेक्निकल अस्सिटेंट लाइब्रेरियन के 3 पद, लैब अस्सिटेंट के 4 पद, HLA एक पद, इन्फार्मेटिक्स अस्सिटेंट के 3 पद, क्लर्क ग्रेड सेकंड के 16, म्यूजियम कीपर के एक पद, तबला प्लेयर एक पद, चपरासी के 14 और स्वीपर के एक पद के लिए आवेदन मांगा गया है।

पूरी जानकारी के लिए माेहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाएं
विभिन्न पदाें के लिए अलग-अलग याेग्यता निर्धारित की गर्इ है। साथ ही अलग-अलग पदाें के लिए सैलेरी भी अलग है। आरक्षित श्रेणी के आवेदकाें काे नियमानुसार छूट दी जाएगी। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

आॅनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदकाें काे आवेदन की हार्ड काॅपी 30 सितम्बर 2017 तक DY. रजिस्ट्रार ( रिक्रूटमेंट ) माेहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर के कार्यालय में जमा कराने हाेंगे। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकर नहीं किए जाएंगे। आवेदन संबंधी पूरी जानकारी के लिए माेहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट लाॅग इन करें।

Published on:
06 Sept 2017 12:58 pm
Also Read
View All
राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?

राजस्थान में भजनलाल सरकार का ‘नया फरमान’, सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan Panchayat Election: अचानक बदली आरक्षण लॉटरी की तारीख, ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता को लेकर बढ़ी अटकलें

महाराष्ट्र-यूपी में साइबर ठगी की रकम से जयपुर में खरीदी चांदी, बैंक ने व्यापारी के खाते में आए 1.66 लाख रुपए किए होल्ड