जयपुर

राजस्थानः ओमिक्रॉन के भय से सैंपल देकर गायब हो रहे लोग, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Rajasthan Omicron cases Update: कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भय से लोग सैंपल देकर गायब हो रहे हैं। ऐसे में संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें ढूंढना चिकित्सा विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है।

2 min read
Jan 06, 2022

Rajasthan Omicron cases Update: कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भय से लोग सैंपल देकर गायब हो रहे हैं। ऐसे में संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें ढूंढना चिकित्सा विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है। बुधवार को जिले में 73 अज्ञात संक्रमित मिले है। इनसे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

चिकित्सा विभाग के आंकड़े के अनुसार 24 घंटे में सर्वाधिक 73 अज्ञात संक्रमित मिले हैं। चिकित्सा विभाग को इनकी जानकारी नहीं मिल सकी है। इसको ढूंढने की मशक्कत की जा रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इन दिनों लगातार ऐसा देखा जा रहा हैं। महज 20 दिन के आंकड़े देखें तो, 125 अज्ञात संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि इनमें कुछ संक्रमितों को ढूंढने में टीम को सफलता मिली है, लेकिन इसे रोकना चुनौती हो रहा है।

इसको लेकर चिकित्सा अधिकारियों का कहना हैं कि सैंपलिंग के दौरान कई लोग मोबाइल नंबर और पता गलत दर्ज करा देते हैं इसलिए ऐसा होता है। हालांकि अधिकांश को ट्रेस कर लेते हैं। इधर, एसएमएस अस्पताल में लगातार तीसरे दिन भी संक्रमित मिले है। इनमें रेजिडेंट्स चिकित्सक व स्टाफ भी शामिल है। इसके अलावा सचिवालय में भी 13 लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई है।

5 दिन में 250 से ज्यादा बच्चे चपेट में
नवबंर महीने से बच्चों पर इसका खतरा तेजी से मंडरा रहा है। इस महीने की बात करें तो, जिले में करीबन 250 बच्चे चपेट में आ गए हैं। इनमें ज्यादातर 10 से 18 वर्ष आयु तक के शामिल हैं लेकिन एक से पांच वर्ष आयु के भी कई बच्चे चपेट में आए है। इस स्थिति में पहचान छुपाया या किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना नुकसान दायक साबित हो सकता है।

आयुक्तालय क्षेत्र में धारा 144 लागू
कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रान के बढ़ते मामलों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय ने आयुक्तालय सीमा में धारा 144 लागू की है। इसमें रात 11 बजे से सुबह 5बजे तक जनअनुशासन कर्फ्यू निषेधाज्ञा लागू रहेगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त हैदर अली जैदी ने बताया कि कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे वैक्सीनेशन की डबल डोज, मास्क, स्क्रीनिंग और सैनेटाइजेशन की पालना सुनिश्चित की जाएगी। इसी के साथ राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन की सख्ती से पालना करवाना सुनिश्चित कराने के लिए सभी थानाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।

Published on:
06 Jan 2022 02:18 pm
Also Read
View All