
जयपुर। प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजों ने भाजपा सरकार के मंत्रियों के सियासी प्रभाव और चुनावी दावों की पोल खोल दी। कई मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों और गृह क्षेत्रों में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी। गोदारा, खींवसर और बेढम जैसे मंत्रियों के क्षेत्र में भी भाजपा जीत के लिए तरसती नजर आई। हालांकि कुछ क्षेत्रों में भाजपा बढ़त बनाने में सफल रही।
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर: प्रभार वाले फलौदी में जिला परिषद के 23 वार्ड में से कांग्रेस को 21 और भाजपा को महज 2 वार्ड में सफलता मिली। खींवसर की लोहावट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा एक भी वार्ड में जीत दर्ज नहीं कर पाई।
विधि मंत्री जोगाराम पटेल: गृह क्षेत्र लूणी में भाजपा को 6 और कांग्रेस 10 वार्ड में जीती। जोधपुर जिले में भी भाजपा हारी। जिला परिषद के कुल 43 वार्ड में से भाजपा को महज 8 वार्ड में जीत मिली। जबकि, कांग्रेस ने 32 वार्ड में परचम लहराया।
जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी: विधानसभा क्षेत्र की 3 पंचायत समितियों में से टोडारायसिंह और पचेवर में कांग्रेस को बहुमत मिला। मालपुरा के 15 वार्डों में भाजपा 7 सीटों के साथ आगे रही, लेकिन बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस को छह, रालोपा और निर्दलीय को एक-एक सीट मिली।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम: डीग जिले के विस क्षेत्र बृजनगर में जिप की छह सीटों में से कांग्रेस पांच, भाजपा 1 सीट जीती। वहीं, पंस के 29 सदस्यों में कांग्रेस के 15 और निर्दलीय 9 प्रत्याशी जीते। भाजपा केवल 4 पर जीती।
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा: सवाईमाधोपुर के 23 वार्डों में से भाजपा छह सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस ने 15 पर जीत दर्ज की। दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते। वहीं, मलारना डूंगर के 17 वार्डों में से कांग्रेस ने 15 पर जीत हासिल की।
उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई: विस क्षेत्र गुड़ामालानी में भाजपा ने बढ़त ली। जिप के 7 वार्डों में से भाजपा 4 पर जीता। कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी। गुड़ामालानी पंचायत समिति के 17 वार्डों में से भाजपा ने 12 पर जीत हासिल की।
गोपालन मंत्री जोराराम: सुमेरपुर के चार जिला परिषद वार्डों में से 3 पर कांग्रेस और केवल 1 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं, पंचायत समिति में 21 वार्ड में से 14 में कांग्रेस जीती।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा: विधानसभा क्षेत्र लूणकरनसर में पंचायत समिति की 27 सीटों में से कांग्रेस ने 17 पर जीत दर्ज की। भाजपा को 9 सीट मिली।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार: जायल पंचायत समिति के 19 वार्डों में भाजपा को 4 सीट मिली। कांग्रेस और आरएलपी ने 7-7 पर जीत दर्ज की।
सैनिक कल्याण मंत्री विजय सिंह चौधरी: नावां पंचायत समिति के 21 वार्डों में भाजपा केवल तीन सीट जीत पाई। कांग्रेस ने 10 व आरएलपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की।
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा: प्रतापगढ़ जिला परिषद की 25 सीटों में से कांग्रेस ने 11, भाजपा ने 7 और बीएपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की। रिश्तेदार कल्पना मीना जरूर चुनाव जीत गईं।
संजना जाटव, कांग्रेस सांसदः उनके जेठ श्रीनिवास जाटव खेरली-सौंखर पंचायत समिति के वार्ड से चुनाव हार गए। जेठानी प्रिया और देवरानी ज्योति ने जीत दर्ज की।
रमेश खींची, भाजपा विधायकः इनकी दोनों पुत्रवधुएं खेरली-सौंखर पंचायत समिति के चुनाव हार गई।
कांति मीणा, कांग्रेस विधायकः पुत्रवधू नेहा मीणा ने थानागाजी पंचायत समिति से जीत दर्ज की।
सुशीला डूडी, विधायकः उनकी पुत्रवधू निकिता डूडी कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं। निकिता के ससुर रामेश्वर लाल डूडी पूर्व सांसद एवं विधायक रहे थे।
नाहर सिंह जोधा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षः उनके पुत्र राजपाल सिंह जिला परिषद का चुनाव हार गए।
प्रभूलाल सैनी, पूर्व मंत्रीः उनके पुत्र मनीष सैनी ने बूंदी जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीता।
सालेह मोहम्मद, पूर्व मंत्रीः जैसलमेर जिला परिषद चुनाव में उनके भाई अमरदीन फकीर और अमीन खान ने जीत दर्ज की।
गोविन्दराम मेघवाल, पूर्व मंत्रीः उनकी पुत्री सरित चौहान कांग्रे टिकट पर दूसरी बार जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं। वहीं, पुत्र गौरव चौहान ने छत्तरगढ़ पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीता।
अनिल शर्मा, कांग्रेस विधायकः उनके भाई की पत्नी अंजूबाला ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की।
दीपेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्षः पुत्रवधू ने जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीता।
बनवारीलाल बैरवा, पूर्व उपमुख्यमंत्रीः उनकी पुत्री अलका बैरवा कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं।
प्रशांत बैरवा, पूर्व विधायकः निवाई के पूर्व कांग्रेस विधायक की पत्नी सुषमा ने कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीता।
ममता भूपेश, पूर्व मंत्रीः उनकी पुत्री देवांगना भंडारी कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं।
धीरज गुर्जर, पूर्व विधायकः उनकी मां सीता देवी ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीता।
अशोक बैरवा, पूर्व मंत्रीः सवाई माधोपुर जिले के खण्डार में अशोक बैरवा की पत्नी आशा देवी बैरवा कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई। वहीं, उनके पुत्र मयंक तिलकर ने पंचायत समिति वार्ड से जीत दर्ज की। इस तरह परिवार की दोनों पीढ़ियों ने चुनाव में सफलता हासिल की।
| जिला | समितियां | प्रतिनिधि | भाजपा | कांग्रेस | अन्य | निर्दलीय | समितियों में पार्टियों की स्थिति |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| अजमेर | 10 | 180 | 83 | 80 | 16 | 01 | भाजपा 5, कांग्रेस 5 |
| अलवर | 11 | 221 | 45 | 105 | 06 | 63 | कांग्रेस 7, त्रिशंकु 4 |
| बालोतरा | 11 | 179 | 73 | 70 | 31 | 05 | भाजपा 3, कांग्रेस 4, आरएलपी 1, त्रिशंकु 3 |
| बांसवाड़ा | 16 | 280 | 60 | 115 | 95 | 10 | कांग्रेस 6, बीएपी 4, त्रिशंकु 6 |
| बाड़मेर | 17 | 269 | 62 | 120 | 75 | 12 | भाजपा 2, कांग्रेस 5, आरएलपी 4, त्रिशंकु 6 |
| ब्यावर | 7 | 129 | 56 | 65 | 01 | 07 | भाजपा 1, कांग्रेस 5, त्रिशंकु 1 |
| भरतपुर | 7 | 159 | 32 | 46 | 05 | 76 | भाजपा 5, कांग्रेस 2 |
| भीलवाड़ा | 16 | 288 | 111 | 165 | 02 | 10 | भाजपा 3, कांग्रेस 11, त्रिशंकु 2 |
| बीकानेर | 15 | 263 | 65 | 155 | 31 | 12 | भाजपा 1, कांग्रेस 13, त्रिशंकु 1 |
| बूंदी | 8 | 142 | 39 | 76 | 22 | 04 | कांग्रेस 5, त्रिशंकु 3 |
| चित्तौड़गढ़ | 11 | 199 | 79 | 117 | 03 | 00 | भाजपा 3, कांग्रेस 7, त्रिशंकु 1 |
| चूरू | 13 | 231 | 93 | 114 | 12 | 12 | भाजपा 5, कांग्रेस 8 |
| दौसा | 14 | 240 | 59 | 135 | 05 | 41 | कांग्रेस 9, त्रिशंकु 5 |
| डीडवाना-कुचामन | 9 | 191 | 46 | 68 | 66 | 11 | कांग्रेस 1, आरएलपी 2, त्रिशंकु 6 |
| डीग | 5 | 137 | 21 | 39 | 03 | 74 | भाजपा 3, कांग्रेस 2 |
| धौलपुर | 6 | 138 | 30 | 66 | 14 | 28 | भाजपा 1, कांग्रेस 5 |
| डूंगरपुर | 14 | 234 | 68 | 74 | 87 | 05 | भाजपा 4, कांग्रेस 3, बीएपी 3, त्रिशंकु 4 |
| हनुमानगढ़ | 10 | 208 | 47 | 103 | 38 | 20 | कांग्रेस 8, माकपा 2 |
| जयपुर | 22 | 386 | 87 | 216 | 60 | 20 | भाजपा 2, कांग्रेस 14, आरएलपी 1, त्रिशंकु 5 |
| जैसलमेर | 10 | 150 | 37 | 92 | 06 | 15 | कांग्रेस 10 |
| जालोर | 14 | 262 | 99 | 156 | 05 | 02 | भाजपा 1, कांग्रेस 13 |
| झालावाड़ | 8 | 178 | 79 | 95 | 01 | 03 | भाजपा 2, कांग्रेस 6 |
| झुंझुनूं | 14 | 248 | 73 | 130 | 06 | 39 | कांग्रेस 9, त्रिशंकु 5 |
| जोधपुर | 23 | 351 | 81 | 195 | 62 | 11 | कांग्रेस 14, आरएलपी 3, त्रिशंकु 6 |
| खैरथल-तिजारा | 6 | 110 | 32 | 42 | 03 | 32 | कांग्रेस 3, त्रिशंकु 3 |
| कोटपूतली-बहरोड़ | 8 | 146 | 31 | 70 | 01 | 41 | कांग्रेस 3, त्रिशंकु 5 |
| नागौर | 12 | 212 | 39 | 62 | 92 | 19 | कांग्रेस 2, आरएलपी 3, त्रिशंकु 7 |
| पाली | 9 | 179 | 82 | 90 | 00 | 07 | भाजपा 6, कांग्रेस 3 |
| फलोदी | 9 | 141 | 18 | 102 | 12 | 07 | कांग्रेस 9 |
| प्रतापगढ़ | 8 | 138 | 42 | 55 | 39 | 02 | भाजपा 1, कांग्रेस 2, बीएपी 3, त्रिशंकु 2 |
| राजसमंद | 9 | 161 | 58 | 97 | 02 | 04 | भाजपा 2, कांग्रेस 7 |
| सवाई माधोपुर | 8 | 160 | 33 | 106 | 05 | 13 | कांग्रेस 8 |
| सलूम्बर | 7 | 105 | 43 | 34 | 25 | 03 | भाजपा 2, कांग्रेस 2, बीएपी 3 |
| सीकर | 16 | 304 | 87 | 179 | 17 | 21 | भाजपा 2, कांग्रेस 14 |
| सिरोही | 8 | 146 | 36 | 92 | 07 | 11 | भाजपा 1, कांग्रेस 7 |
| टोंक | 8 | 160 | 46 | 94 | 12 | 08 | कांग्रेस 7, त्रिशंकु 1 |
| उदयपुर | 20 | 318 | 146 | 137 | 23 | 12 | भाजपा 9, कांग्रेस 11 |