जयपुर

राजस्थान में पेपर लीक मामले में SOG ने स्टूडियो ओनर को किया अरेस्ट, फोटो एडिटिंग में था ‘मास्टर’; डमी कैंडिडेट के एडमिट कार्ड किए थे तैयार

Paper Leaks In Rajasthan: डमी अभ्यर्थियों की तस्वीरों को मिलाकर एडमिट कार्ड तैयार किए थे, जिनके आधार पर परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठे।
less than 1 minute read
Apr 15, 2025
pepar leak

जयपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक फोटोग्राफर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने असली और डमी अभ्यर्थियों की तस्वीरों को मिलाकर एडमिट कार्ड तैयार किए थे, जिनके आधार पर परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठे।

एटीएस-एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार घांची (42) निवासी ओडो की गली, भीनमाल (जालोर) के रूप में हुई है। वह भीनमाल में अजंता फोटो स्टूडियो चलाता है और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी का काम करता है। साथ ही, वह फोटो एडिटिंग में भी माहिर है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 16 अप्रेल तक एसओजी रिमांड पर भेजा गया है।

एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले से गिरफ्तार मूल अभ्यर्थी रामनिवास बिश्नोई की सूचना पर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि महेंद्र ने रामनिवास बिश्नोई की जगह परीक्षा में बैठने वाले डमी अभ्यर्थी - एसडीएम हनुमानाराम की फोटो को एडिट कर नया चेहरा तैयार किया। इसी प्रकार एक अन्य मूल अभ्यर्थी नरपतराम और हनुमानाराम की फोटो एडिटिंग की गई, जिसे प्रवेश पत्र पर चस्पा कर हनुमानाराम ने दोनों अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दी।

एसओजी सूत्रों के अनुसार, हनुमानाराम पर ग्राम सेवक, पटवारी और शिक्षक भर्ती परीक्षा में भी डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में बैठने का शक है। इस संबंध में संबंधित विभागों से दस्तावेज मांगे गए हैं, जिनकी जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। एसओजी ने हनुमानाराम, रामनिवास और नरपतराम - तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की है।

Updated on:
15 Apr 2025 08:39 am
Published on:
15 Apr 2025 08:39 am
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें