SI Paper Leak : राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में पेपर लीक व डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में पकड़े गए आरोपियों से रोज नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों ने जुआ खेलने की तर्ज पर एक-दूसरे से सौदा तय किया था। एसओजी की पूछताछ में सामने आया कि दलाल नरपतराम व रामनिवास के बीच एक समझौता हुआ। समझौते के तहत दोनों पक्ष एक-दूसरे के लिए डमी अभ्यर्थी बैठाने पर तैयार हो गए। इसके अनुसार जो पक्ष परीक्षा में पास नहीं हुआ और दूसरा पक्ष परीक्षा में पास हो गया। तब पास होने वाला पक्ष फेल होने वाले पक्ष को 15 लाख रुपए देगा।