पाली के रोहट स्थित राखणा निवासी 10 हजार के इनामी शिक्षक उम्मेद सिंह के खिलाफ एसआइ भर्ती परीक्षा 2018 एवं 2021, सेकंड ग्रेड अध्यापक परीक्षा 2022, प्रथम श्रेणी हिंदी व्याख्याता परीक्षा 2020 एवं 2022, शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 और रीट लेवल द्वितीय 2022 में पैसे लेकर दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी के रूप में बैठकर परीक्षा देने के साक्ष्य सामने आए हैं। आरोपी को पकडऩे में एसओजी की जोधपुर यूनिट के कांस्टेबल अजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि किस-किस अभ्यर्थी से कितने पैसे लेकर उनकी जगह डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी।