Jaipur Hit and Run Case Update : जयपुर में सोमवार देर रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। जयपुर हिट एंड रन केस में अब तक 3 की मौत हो गई है। अभी भी कुछ गंभीर हालत में हैं। जयपुर हिट एंड रन मामले में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल से आरोपी पर बड़ी कार्रवाई की मांग की। अशोक गहलोत ने मंगलवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा जयपुर में नशे में चूर एक कार चालक द्वारा आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचलने की घटना हृदयविदारक है। ऐसे कृत्य को करने वाले अपराधी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा चलाना चाहिए।