Rajasthan News : राजस्थान में ग्राम पंचायतों और पंचायत समितियों के पुनर्गठन और नवसृजन के प्रस्ताव बनाने का कार्य पूरा हो गया है। जिला स्तर पर इन पंचायतों के प्रारूप का सोमवार को प्रकाशन कर आपत्तियां मांगी हैं। इन प्रस्तावों के बाद राज्य में ढाई हजार नई ग्राम पंचायतें बढ़ सकती हैं। वहीं नई पंचायत समितियों की संख्या में 100 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में अभी करीब 11304 ग्राम पंचायत हैं और 352 पंचायत समितियां हैं।