जयपुर जिले में प्रस्तावित सोरठां का बास ग्राम पंचायत में सोरठां का बास, नयाबास, धोलिया की ढाणी, बासड़ा व गोपालपुरा को जोड़ने पर सोरठा का बास को छोड़कर अन्य गांवों के लोगों ने आपत्ति जताई है। ग्राम पंचायत आकोदा के रामसागर पालवास गांव को नई पंचायत बनाने के प्रस्ताव के साथ इसमें महेशवास व सैनीपुरा ग्राम को जोड़ने पर यहां के लोगों ने एसडीएम को आपत्ति दर्ज कराई है। ग्राम पंचायत गाड़ोता के ग्राम नासनोदा मे कापड़ियावास कला ग्राम को शामिल करने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है।