पंचायत राज विभाग इसका प्रदेश स्तर पर 21 मई से 4 जून तक निस्तारण करेगा और उसके बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा। फिर राज्य सरकार पंचायतों और जिला परिषदों में चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत पंचायतों,जिला परिषद और निकायों का चुनाव एक साथ करना चाहती है, पूर्व में पंचायतों के चुनाव कई चरणों में होते आए हैं।