2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Summer Vacation : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कब से होगा ग्रीष्मावकाश, जानें

Summer Vacation : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश कब से होगा? इसके बाद स्कूल कब खुलेंगे। जानें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Mar 2025, 11:54 AM IST

Rajasthan Government Schools Summer Vacation Holiday When Start Know

Summer Vacation : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश को लेकर टीचर और छात्र-छात्राएं इंतजार कर रही हैं। वर्ष 2025 में राजस्थान के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 17 मई से शुरू होगा। 30 जून तक स्कूल बंद रहेगा। फिर जुलाई में स्कूली एक बार फिर शुरू होंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार इस बार प्रवेशोत्सव एक मई से नही होगा। शिक्षा विभाग जुलाई में ही प्रवेशोत्सव की तैयारियां करेगा।

प्रवेशोत्सव की बदली डेट

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव की डेट बदलने के पीछे अहम वजह प्रदेश में राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना का आयोजन है। वार्षिक परीक्षा 24 अप्रेल से शुरू हो कर 8 मई तक चलेगी। इसके बाद परीक्षा रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, पौंख नगरपालिका को किया निरस्त, अब फिर से ग्राम पंचायत बनी

पूरे प्रदेश में एक साथ होंगी परीक्षाएं

इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9 एवं 11 के लिए राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना लागू की है। जिसमें पूरे प्रदेश में इन कक्षाओं के लिए एक ही समय परीक्षा आयोजित की जा रही है। कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 से 7 की परीक्षाएं भी राज्य स्तरीय परीक्षा के समानान्तर विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें :फ्री बिजली स्कीम में नया अपडेट, राजस्थान के इन घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा फायदा, संशय बरकरार

कक्षा व परीक्षा तिथि कब से है? जानें

1- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रेल तक।
2- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 6 मार्च से 9 अप्रेल तक।
3- प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र 8 वीं की परीक्षा 20 मार्च से 1 अप्रेल तक।
4- प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5 की 7 अप्रेल से 16 अप्रेल तक।
5- राज्य स्तरीय समान परीक्षा कक्षा 9 एवं 11 24 अप्रेल से 8 मई तक।
6- स्थानीय परीक्षा कक्षा 1 से 4 एवं 6 से 7 राज्य स्तरीय समान परीक्षा के समानान्तर।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के इन 3 शहरों में बनेगी रिंग रोड, अप्रेल में होंगे डीपीआर के आदेश, नितिन गड़करी से मिलीं दिया कुमारी

राजस्थान में 1 अप्रैल से बदलेगा सरकारी स्कूलों का समय

ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार 1 अप्रैल से स्कूलों के समय पर परिवर्तन किया जाएगा। शिविरा पंचाग के अनुसार एक अप्रेल से स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक लगेंगे। जबकि दो पारी विद्यालयों का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। इसमें प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में जल्द शुरू होगी ‘सहकारी कैब’, थमेगी ओला, उबर, रेपिडो की मनमानी, जानें कैसे

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़