29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Hit And Run: जो भी सामने आया… उड़ाता चला गया कार चालक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया आंखों देखा हाल

Hit and Run In Jaipur: जयपुर हादसे को लेकर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बेकाबू कार एक घंटे तक शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ी। जानें प्रत्यक्षदर्शियों ने और क्या बताया?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 8 Apr 2025, 1:27 PM IST

Hit-and-Run-In-Jaipur

Hit and Run In Jaipur: जयपुर। राजधानी जयपुर में देर रात तेज रफ्तार कार ने कोहराम मचा दिया। नशे में धुत चालक ने शहर के भीड़भाड़ वाले रास्तों में 7 किलोमीटर तक कार दौड़ाई। तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचल दिया। जिससे एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग गंभीर घायल हो गए। जिनका सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है।

इस घटना से अफरा तफरी मच गई। घटना सोमवार रात 9.30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी रवि सिंह ने बताया कि बेकाबू कार एक घंटे तक शहर की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ी। जो भी सामने आया, कार चालक उसे उड़ाता चला गया।

नाहरगढ़ चौराहा के पास से कार चालक का पीछा किया। मैने कार की खिड़की को पकड़ लिया तो चालक मुझे भी घसीटने लगा। तभी कार का स्टेयरिंग दीवार की तरफ घुमा दिया। इससे दीवार से टकरा कर कार रुक गई। लेकिन, पलभर में ही चालक कार से निकलकर भाग गया।

कार में फंसी बाइक को घसीटता ले गया

अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक ने सबसे पहले नाहरगढ़ थाना चौराहा पर स्कूटी व एक राहगीर को टक्कर मारी। इसके बाद कार को संतोषी माता मंदिर की तरफ दौड़ा ले गया। वहां पर बाइक व राहगीर को चपेट में लिया। फिर कुछ ही दूर एक युवक को कुचल दिया।

आरोपी ने थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी टक्कर मारी। फिर सड़क पर गिरे लोगों को कुचलते हुए भाग गया। तभी बेकाबू कार के आगे एक बाइक फंस गई। चालक बाइक फंसने पर कार को दौड़ाते ले गया। इससे सड़क पर चिंगारी निकलने लगी और लोगों में दहशत हो गई।

यह भी पढ़ें: जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, नशे में दौड़ाई SUV, 9 को कुचला, 2 की मौत

आरोपी कार चालक की हुई पहचान

जब कार चालक भागने लगा तो लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान उस्मान खान (55) निवासी शास्त्री नगर के रूप में हुई है। हादसे के वक्त कार चालक नशे में धुत था। उस्मान खान की विश्वकर्मा में लोहे की फैक्ट्री है।