15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Forecast: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 18,19,20 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना

Rajasthan Storm Alert: पश्चिमी विक्षोभ का असर: 19-20 मार्च को कई संभागों में तेज आंधी और बारिश के आसार। दो दिन रहेगा मौसम शुष्क, फिर बदलेगा मिजाज; 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है आंधी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 15, 2026

rain alert

मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी (File Photo)

Rajasthan Weather Update: जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, तेज आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। रविवार को भी राज्य के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 मार्च को प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 18 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगेगा, जिससे कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।

18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

वहीं 19 और 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सबसे अधिक रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और कहीं-कहीं बारिश होने के आसार जताए गए हैं।