जयपुर

राजस्थान में पेपर लीक-डमी कैंडिडेट मामले में SOG का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कर्मचारियों सहित तीन अरेस्ट

Rajasthan Paper Leak: पेपरलीक मामले में एसओजी ने दो राजकीय कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी विमला विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2024, 10:06 AM IST
Rajasthan paper leak

जयपुर। पेपरलीक मामले में एसओजी ने शुक्रवार को अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले दो राजकीय कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसओजी एडीजी वी.के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सूरजाराम जाट (27) निवासी बीकानेर, विमला विश्नोई (24) निवासी बाड़मेर और विप्लेश कुमार (26) निवासी फलौदी शामिल हैं।

ईओ आरओ परीक्षा में आरोपी सूरजाराम, तुलछाराम कालेर का निकटतम सहयोगी था और पेपर पढ़ाने में विशेष सहयोग किया था। वह वर्तमान में कार्यालय अतिरिक्त कलक्टर व सचिव मंडी विकास समिति बीकानेर में वरिष्ठ सहायक है। बता दें कि एसओजी लगातार पेपर लीक मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

आरोपी विमला पर 5 लाख का इनाम

आरोपी विमला विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। विमला के स्थान पर दोनों पारियों में अलग-अलग डमी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस मामले में अब तक 15 लोग गिरफ्तार किए जा चुके है।

डमी अभ्यर्थी बिठाकर बना टीचर

वहीं, विप्लेश कुमार रीट-लेवल प्रथम परीक्षा में अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी बिठाकर चयनित हुआ है और वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जन्मसागर फलौदी में पदस्थापित है।

Updated on:
7 Dec 2024, 10:06 AM IST
Published on: