जयपुर

Jaipur Crime: हिस्ट्रीशीटर के घर हुई फायरिंग का खुलासा, पुलिस ने मनीष सैनी गैंग के पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार

Jaipur News: फायरिंग की घटना को कुलदीप गहलोत उर्फ कालू और आचित्य सिंह उर्फ हनी टाइगर ने अंजाम दिया था। दोनों मुख्य आरोपी अभी फरार हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Dec 2024, 7:59 AM IST

जयपुर।जवाहर नगर थाना इलाके में एक सप्ताह पहले हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मनीष सैनी गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह फायरिंग 29 नवंबर को सिंधी कॉलोनी में हिस्ट्रीशीटर राहुल नंदा के घर के बाहर की गई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों गुटों के बीच रंजिश चल रही है। डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि, आनंदपुरी मोती डूंगरी निवासी राकेश सैनी उर्फ बाबू, हसनपुरा निवासी कुंदन सिंह, अकरम उर्फ अक्की मिर्जा, करधनी निवासी गौतम सिंह शेखावत और धानका बस्ती रेलवे स्टेशन निवासी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग की घटना को कुलदीप गहलोत उर्फ कालू और आचित्य सिंह उर्फ हनी टाइगर ने अंजाम दिया था। दोनों मुख्य आरोपी अभी फरार हैं।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की तलाश राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश तक की। दबिश के दौरान बदमाश पुलिस कार्रवाई से घबराकर घर के आस-पास इकट्ठा हुए, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को पकड़ने में डीएसटी के एएसआइ छीतरमल, प्रताप नगर थाने के हेड कांस्टेबल अविनाश सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आदतन अपराधी है गिरतार आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरतार आरोपी राकेश के विरुद्ध तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकरम के विरुद्ध आठ मामले दर्ज हैं और वह सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गौतम के खिलाफ दो और नरेन्द्र पर दो मामले दर्ज हैं। मामले में फरार मुय आरोपी कुलदीप गहलोत उर्फ कालू के विरुद्ध दस मामले दर्ज हैं और वह मोतीडूंगरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहीं, हनी टाइगर श्याम नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, उसके विरुद्ध सात मामले दर्ज हैं।

Updated on:
6 Dec 2024, 7:59 AM IST
Published on: