
Rajasthan Police Constable Exam Pattern: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिसंबर में होने जा रही है। परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से पूरे राज्यभर में आयोजित की जाएंगी। जो अभियार्थी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने में सफल हो गए हैं, और इसके बाद वो इस परीक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम की तलाश में हैं तो वो सीधे राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सलेब्स 2017 पर जाकर अपनी भाषा हिन्दी या अंग्रेजी के अनुसार उसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से ली जाएगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ आधार पर पूछे जाएंगे। साथ ही परीक्षा तीन चरण में ली जाएगी। सेक्शन में पूछे गए सवाल पर एक चौथाई निगेटिव मार्किंग रखी गई है, जबकि सेक्शन बी एंड सी पर 1/8 निगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रतिदिन एक सेक्शन से जुड़ी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
तीन चरणों में ली जाएगी परीक्षा
- शारीरिक क्षमता परीक्षण
- सामान्य लिखित परीक्षा
- कौशल परीक्षण
Rajasthan Police Constable Exam Pattern
परीक्षा सिलेबस
इस ऑनलाइन लिखित परीक्षा में कुल 120 सवाल 75 अंको के लिए पूछे जांएगे। इस परीक्षा को तीन भागों में विभाजित किया गया है, जहां पहली परीक्षा तार्किक योग्यता पर होगी तो दूसरा भाग समान्य ज्ञान पर से जुड़ा होगा। जबकि तीसरे भाग में राजस्थान से जुड़ा प्रश्न पूछा जाएगा।
तार्किक परीक्षा
- परीक्षा में 30 सवाल 30 अंको के लिए पूछे जाएंगे। जिसमें 20 सवाल रीजनिंग से जुड़ा रहेगा, जबकि 10 सवाल गणित से।
- दूसरे भाग में समान्य विज्ञान पर आधारित सवाल रहेंगे। जिसमें राजनीति, समसामयिकी से 30 सवाल छात्रों से पूछे जाएंगे जो 15 अंको के लिए होगी।
- जबकि तीसरे भाग में राजस्थान के समान्य ज्ञान और इसके इतिहास, संस्कृति और विभिन्न पहलुओं से जुड़ी जानकारी पूछी जाएगी जो 30 अंकों के लिए होगी, तो इस भाग में कुल 60 सवाल रहेंगे।
परीक्षा पास करने के लिए लाने होंगे इतने नंबर
राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित होने वाली कांस्टेबल की ऑनलाइन लिखित परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए समान्य और ओबीसी वर्ग के प्रतियोगियों को सभी भागों में कुल 40 फीसदी नंबर लाने होगे, जबकि एसटी और एससी वर्ग के छात्रों को परीक्षा पास होने के लिए 36 फीसदी अंक हर भाग में लाने अनिवार्य है।
जहां इस परीक्षा में लिखित परीक्षा से छात्रों को गुजराना पड़ेगा तो वहीं इसके लिए छात्रों को शारीरिक परीक्षा में पास होना उतना ही जरुरी है और इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों पर किया जाएगा।
कांस्टेबल परीक्षा के लिए छात्रों को 5 किमी की दौड़ सफलता पूर्वक पार करनी होगी तो वहीं ऐसा माना जा रहा है कि इस बार शारीरिक दक्षता की परीक्षा में पुलिस मुख्यालय कुछ फेरबदल भी कर सकती है। जिससे कि पिछले बार की तरह छात्रों को ज्यादा कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़े।