
जयपुर/सरदारशहर। सरदारशहर तहसील के गांव सारसर में रात के वक्त एक शख्स को गलत इरादों के साथ एक घर में घुसना उस वक्त महंगा पड़ गया जबउस शख्स को ग्रामीणों ने दबोचकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने इस मारपीट का बीडियो भी बनाया लिया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।.....
वीडियो में चार—पांच ग्रामीणों द्वारा आरोपी शख्स को थप्पड़ मुक्कों से मारपीट कर गांव छोडकर जाने की धमकी दी जा रही है। उसे तब तक पीटा गया जब तक उसने यह नहीं कह दिया कि वह गांव छोडकर चला जायेगा, साथ ही ग्रामीण किसी महिला को बाहर निकालकर मारपीट की बात भी कह रहे हैं।.....
मारपीट का यह वीडियो 2—3 दिन पुराना बताया जा रहा है लेकिन इसे अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात को गांव सारसर में यह शख्स घर में किसी महिला को अकेला देखकर घुस गया था, जिसका ग्रामीण शक के आधार पर पहले से ही पीछा कर रहे थे। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो ग्रामीण उस घर में घुस गये और इस शख्स को दबोच लिया तथा मारपीट शुरू कर दी।....
Updated on:
2 Nov 2017, 5:42 PM IST
Published on:
2 Nov 2017, 4:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.