जयपुर

शादी के छह साल बाद ससुराल में इस हालात में मिली बहन.. बीकानेर से जयपुर दौड़ा भाई…

बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को विशाल ने कई सबूत सौपें हैं।

less than 1 minute read
Jul 31, 2021
Feature image

जयपुर
दहेज की मांग और एक के बाद एक दो बेटियों के जन्म के ताने सुन सुनकर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। शादी के छह साल बाद हुए इस पूरे घटनाक्रम पर अब गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। विवाहिता के भाइ्र्र ने अपने जीजा और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने भी दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

जांच कर रही गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बीकानेर निवासी विशाल की बहन की शादी जयपुर के झालाना निवासी रविन्द्र के साथ छह साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला लेकिन करीब दो साल के बाद से उसे लगातार दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। उसके बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन बेटा पाने के ताने उसे लगातार सुनने को मिले। दूसरी बार भी बेटी ही जन्मी तो ससुराल वालों ने बहुत ज्यादा परेशान करना शुरु कर दिया।

कई बार इस बारे में दोनो पक्षों ने बैठकर समझौता किया लेकिन बात नहीं बनी। आखिर दो दिन पहले सूचना मिली की बहन ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ दिया। बीकानेर से भाई जब जयपुर पहुंचा तो उसे बहन की मौत के कारणों के बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को विशाल ने कई सबूत सौपें हैं। पुलिस ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में जांच शुरु कर दी है। रविन्द्र के अलावा परिवार के सदस्यों पर भी नामजद केस दर्ज कराया गया है।

Published on:
31 Jul 2021 11:57 am