जयपुर

Rajasthan Police की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 28 फरवरी को किशनगढ़–गेगल–कायड़–अजमेर मार्ग पर बढ़ेगा यातायात दबाव

Traffic Advisory: पुलिस विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किशनगढ़–गेगल–कायड़–ब्यावर तथा किशनगढ़–गेगल–कायड़–अजमेर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
फाइल फोटो-पत्रिका

Rajasthan Traffic Update: जयपुर. अजमेर जिले के प्रमुख मार्गों पर 28 फरवरी को यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किशनगढ़–गेगल–कायड़–ब्यावर तथा किशनगढ़–गेगल–कायड़–अजमेर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।

एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी.के. सिंह ने बताया कि आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती, बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन जैसे प्रबंध किए हैं। विशेष रूप से भारी वाहन चालकों—ट्रक, ट्रेलर और अन्य मालवाहक वाहनों—से अपील की गई है कि वे सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कायड़ एवं गेगल टोल मार्ग से गुजरने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें

Heat Wave Alert: होली के बाद राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी गर्मी की तपिश

पुलिस प्रशासन ने बताया कि संबंधित जिलों में डायवर्जन प्लान प्रभावी रूप से लागू रहेगा। सोशल मीडिया, स्थानीय सूचना तंत्र और प्रचार-प्रसार के माध्यम से वाहन चालकों को पहले से सूचना दी जा रही है ताकि वे अपनी यात्रा की योजना समय रहते बना सकें।

ये भी पढ़ें

MSP: राजस्थान में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद 10 मार्च से शुरू, ₹2585 प्रति क्विंटल मिलेगी किसानों को कीमत

Updated on:
27 Feb 2026 03:05 pm
Published on:
27 Feb 2026 02:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर