Rajasthan Police Rajcop App: मात्र 3 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। यह घटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई का एक बड़ा उदाहरण बन गई, जिसने हर जगह चर्चा बटोरी।
Rajcop app: राजस्थान पुलिस का डिजिटल नवाचार यानी राजकॉप सिटीजन, मोबाइल ऐप अब लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। पुलिस मुख्यालय की इस पहल ने एक दिन में ही 21 हजार से ज्यादा डाउनलोड का नया रिकॉर्ड बना दिया। अब तक इस ऐप को 17.5 लाख से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं और 9 हजार से ज्यादा शिकायतों का सफल निस्तारण किया जा चुका है।
राजस्थान स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आईजी शरत कविराज ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि राजकॉप सिटीजन अब प्रदेशभर में सुरक्षा का डिजिटल हथियार बन चुका है। इस एप की मदद से हाल ही में जयपुर के त्रिवेणी नगर में 11 फरवरी को एक कोचिंग छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पीड़ित छात्रा ने तुरंत राजकॉप सिटीजन ऐप पर मैसेज कर पुलिस को शिकायत भेजी। मात्र 3 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। यह घटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई का एक बड़ा उदाहरण बन गई, जिसने हर जगह चर्चा बटोरी।
इन चार कारणों से पसंद बन रहा ये ऐप
राजस्थान पुलिस की इस पहल से अब लोग खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह ऐप न सिर्फ शिकायत दर्ज करने का आसान जरिया है, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी तेजी से अपराधियों पर शिकंजा कसने में मदद कर रहा है।