जयपुर

पुलिस विभाग में भर्ती का सुनहरा अवसर, 8 हज़ार से ज्यादा पदों में भर्ती के साथ रद्द हुए 5500 पदों को भी मिली मंजूरी

पुलिस विभाग में भर्ती का सुनहरा अवसर, 8 हज़ार से ज्यादा पदों में भर्ती के साथ रद्द हुए 5500 पदों को भी मिली मंजूरी
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 8:36 PM IST
 Rajasthan Police Exam
Rajasthan Police Exam

जयपुर।

राजस्थान पुलिस भर्ती में रूचि रखने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए एक बार फिर पुलिस में भर्ती का अच्छा मौका है। हाल ही में गृह विभाग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी जारी कर दी है। अब RAJASTHAN POLICE CONSTABLE EXAM भर्ती परीक्षा के लिए 8 हज़ार 412 पदों पर गृह विभाग से मंजूरी के बाद के बाद विभाग ने पुलिस मुख्यालय राजस्थान को इन पदों के लिए स्वीकृति भेज दी है।

राजस्थान पुलिस में 8 हज़ार 412 पदों के लिए जल्द ही मुख्यालय से मंजूरी के बाद इन पदों पर भर्ती परीक्षा शुरू होगी। अभी हाल ही में प्रदेश के गृह विभाग ने वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी जारी कर मुख्यालय को ये फाइल आगे भेजी है। अब पुलिस मुख्यालय से मुहर लगे बाद इन पदों के लिए जल्द ही विज्ञप्ति जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर परीक्षा करवाई जाएगी।

पुलिस भर्ती की ये परीक्षा इस बार ऑनलाइन न होकर ऑफलाइन करवाई जाएगी। इस बार विभाग ऑफलाइन पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बहुत ही कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतज़ाम करने में लग रहा है। पिछली बार राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन की नाकामी नजर आई थी। परीक्षा में गिरोह के द्वारा ऑनलाइन नकल के मामले में पूरी परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। ऐसे में इस बार अधिकारी और विभाग किसी भी प्रकार की लापरवाहीं और दखल नहीं देखना चाहते हैं इसलिए इस बार परीक्षाएं बहुत ही कड़ी निगरानी में ऑफलाइन कराने का प्रावधान रखा है।

पहले 5500 पदों पर रद्द हुई परीक्षा को भी मिली मंजूरी

पिछली बार पुलिस भर्ती के 5500 पदों पर ऑनलाइन हुई परीक्षा को भी सरकार ने दोबारा मंजूरी दे दी है। अब इन पदों ले लिए भी जल्द ही ऑफलाइन परीक्षा करवाई जाएगी।

उम्र में भी मिली छूट, अब 25 साल तक की उम्र वाले भी कर सकेंगे आवेदन

पुलिस भर्ती परीक्षाओं में बेरोजगार युवाओं की उम्र और संख्या को देखते हुए मुख्य सचिव एनसी गोयल ने मीटिंग में परीक्षार्थियों की उम्र की छूट दे दी है। अब ये उम्र 3 से बढ़ाकर 4 साल कर दी गई है। ये निर्णय मुख्य सचिव एनसी गोयल ने बैठक के दौरान लिया। इस पर अभी कार्मिक विभाग की मुहर लगनी बाकी है। कार्मिक विभाग की मंजूरी के बाद यह उम्र 25 साल कर दी जाएगी।

Published on: