जयपुर

Rajasthan Police Constable Result released 2024 : जारी हुआ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, कैसे करें चेक जानिए

Rajasthan Police Constable Result : उम्मीदवार कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2024, 2:28 PM IST
Feature image

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट 3 सितंबर को जारी कर दिया गया है। जिसे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दे कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2023 से 27 अगस्त 2023 तक चली थी। इसके लिए फिजिकल टेस्ट रिजल्ट 27 फरवरी 2024 को ऑफिशियल साइट पर अपलोड किया गया था। इसके बाद विभाग ने 13 और 14 जून 2024 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट आज 3 सिंतबर 2024 को जारी कर दिया गया। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जारी रिजल्ट में सभी जिलों का अलग-अलग लिंक एक्टिव किया गया है। इसमें संबंधित जिले के कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती ऐसे करें चेक रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (police.rajasthan.gov.in) पर जाना होगा। वेबसाइट की होम पेज पर Rajasthan Police Constable Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद CBT Result Check Here के लिंक पर जाना होगा। अब अपने जिले के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।

Updated on:
3 Sep 2024, 2:28 PM IST
Published on: