जयपुर

Rajasthan Police में चली तबादला एक्सप्रेस, बदल दिए गए 179 इंस्पेक्टर, देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Police Transfer:राजस्थान पुलिस में एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मी हैं। इनमें कांस्टेबल से लेकर डीजीपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
2 min read
• •
Jan 09, 2025
Feature image

Rajasthan Police Transfer: राजस्थान से बड़ी खबर है। राजस्थान पुलिस के 179 पुलिस इंस्पेक्टर के तबादले किए गए हैं। इनमें से 32 को तो जयपुर कमिश्नरेट से हटाकर अन्य जगहों पर लगाया गया है। इसके अलावा जयपुर रेंज, जोधपुर रेंज, जोधपुर कमिश्नरेट, उदयपुर से लेकर एसीबी, एसओजी और एटीएस तक के इंस्पेक्टर्स को इधर-उधर किया गया है। यह पहली तबादला सूची है और इसके बाद कुछ लिस्ट और आना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने इस महीने की पहली तारीख को ही तबादलों से दस दिन के लिए बैन हटाया है। यही कारण है कि अब आने वाले दिनों में लगभग हर विभाग से तबादला सूचियां जारी होने वाली हैं। राजस्थान पुलिस में एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मी हैं। इनमें कांस्टेबल से लेकर डीजीपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।

जयपुर कमिश्नरेट से 32 इंस्पेक्टर को बदला गया…
जयपुर कमिश्नरेट से 32 इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। इनमें से अधिकतर को उनके स्वंय के प्रार्थना पत्र पर अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। इन इंस्पेक्टर्स में 1. सीताराम खोजा, जोधपुर कमिश्नरेट। 2. शेषकरण बारहट, जोधपुर रेंज। 3. कैलाश दान को जोधपुर रेंज। 4. सुनीता बायल को जयपुर रेंज। 5. राण सिंह को जोधपुर रेंज। 6 भवानी सिंह चौहान को उदयपुर रेंज। 7 मनोज कुमार मूंड को बीकानेर रेंज। 8 अजय सिंह मीणा को भरतपुर रेंज। 9 सुभाष चंद्र विश्नोई को जोधपुर रेंज। 10 संजय पूनिया को जयपुर रेंज। 11 दिगपाल सिंह को बीकानेर रेंज। 12 हरिप्रसाद सैनी को जयपुर रेंज। 13 ओम प्रकाश रेगर को अजमेर रेंज। 14 मनोज कुमार को पीसीएनटीपीटी सेल में । 15 चंद्र प्रकाश को जयपुर रेंज। 16 धर्मसिंह मीणा को भरतपुर रेंज। 17 रणजीत सिंह को बीकानेर रेंज। 18 दौलत राम को अजमेर रेंज। 19 अमृत लाल सोनी को जोधपुर रेंज। 20 नेमी चंद को अजमेर रेंज। 21 भंवर लाल मीणा को उदयपुर रेंज। 22 सुनील जांगिड को जयपुर रेंज। 23 किरण सिंह यादव को जयपुर रेंज। 24 ईश्वर चंद पारीख को जोधपुर कमिश्नरेट। 25 रणजीत सिंह सेंवदा को जयपुर रेंज। 26 विनोद सांखला जयपुर रेंज। 27 मदन लाल कडवासरा को जयपुर रेंज। 28 जुल्फीकार अली को जोधपुर कमिश्नरेट। 29 राजूराम बामनिया को जोधपुर रेंज। 30 जहीर अब्बास को जयपुर रेंज। 31 किशन लाल विश्नोई जोधपुर कमिश्नरेट और माधोसिंह को जयपुर कमिश्नरेट में लगाया गया है।

Transfer List :

Updated on:
09 Jan 2025 11:25 am
Published on:
09 Jan 2025 11:25 am