आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, नेट बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग विभिन्न तरीकों से लोगों को फंसाकर उनके खातों से पैसे निकाल लेते हैं। लेकिन अगर पीड़ित तुरंत कार्रवाई करे तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। राजस्थान पुलिस के अनुसार, गोल्डन आवर में की गई शिकायत से साइबर सेल और बैंक मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हैं।