20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर दशहरा मेला: घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक रूट, डायवर्जन और पार्किंग की पूरी जानकारी

जयपुर में दशहरे पर आदर्श नगर, रामलीला मैदान, विद्याधर नगर और शास्त्री नगर में रावण दहन के चलते ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। आदर्श नगर में 105 फीट के रावण और 90 फीट के कुंभकर्ण का दहन होगा। पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Oct 20, 2026

jaipur dussehra mela traffic routes diversion

जयपुर में दशहरा मेले पर घर से निकलने से पहले देख लें बंद रास्ते और पार्किंग की पूरी लिस्ट (पत्रिका फोटो)

Jaipur Dussehra Mela: दशहरे पर मंगलवार को जयपुर में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन के आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान तैयार किया है। आदर्श नगर, रामलीला मैदान, विद्याधर नगर स्टेडियम और शास्त्री नगर में यातायात डायवर्ट किया जाएगा। आयोजन स्थलों के आसपास मुख्य मार्गों पर वाहन पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

रोजवेज बसों के बदले मार्ग: दिल्ली रोड से आने-जाने वाली बसें चंदवाजी तिराहा, एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14, सीकर रोड, पापड़ वाले की कांकड़, कलक्ट्रेट सर्किल होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेंगी। वहीं, आगरा रोड की बसें जवाहर नगर बायपास, ओटीएस चौराहा, गोपालपुरा, सहकार मार्ग और 22 गोदाम के रास्ते संचालित होंगी। पुलिस ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

कहां-कहां बदलेगा रूट?

आदर्श नगर: सिटी पैलेस से आने वाली गाड़ियों और गुरुद्वारा मोड़ से जाने वाले वाहनों को जनरल मार्ग, एमएसबी रोड और घाटगेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रामलीला मैदान: त्रिपोलिया टी-पॉइंट, आदर्श तिराहा और सांगानेरी गेट से आने वाले ट्रैफिक को छोटी चौपड़, टोंक रोड, जौहरी बाजार की तरफ भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर एकतरफा व्यवस्था भी लागू होगी।

विद्याधर नगर स्टेडियम: बजरी मंडी सर्किल, पापड़ के हुनमानजी और क्रॉसिंग मॉल से आने वाले वाहनों को पुरुसराम सर्किल व समानांतर मार्गों पर भेजा जाएगा।

शास्त्री नगर: गोविंद अस्पताल तिराहा, नगर निगम तिराहा और सूरजपोल मैदान से सड़क पार जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

विजयादशमी आज: कई जगह होगा रावण दहन

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। शहर के कई गली-मोहल्लों में दो से 120 फीट तक के रावण के पुतले का दहन होगा। रंगारंग आतिशबाजी के बीच दहन के समय रावण की आंखों से शोले और मुंह से आग के गोले निकलेंगे। रावण के निशाने और सिर से चीख निकलने तथा तलवार से सुनहरी चिंगारियां फूटने के साथ ही 200 तरह के अलग-अलग पटाखों की आवाज सुनाई देगी। खरीदारी के साथ ही शस्त्र पूजन के लिए भी दिन शुभ रहेगा।

आदर्श नगर स्थित रामलीला संयोजक संजय अग्रवाल एवं जितेंद्र, राहुल ने बताया कि दशहरा 3 बजे राम मंदिर से प्रभु राम की शोभायात्रा रवाना होगी। रावण दहन के बाद राम मंदिर में श्रीराम का राजतिलक भी किया जाएगा। तुलसी सोसायटी ने बताया कि महोत्सव में झूलों और खानपान के स्टॉलों की व्यवस्था भी रहेगी।

105 फीट के रावण और 90 फीट ऊंचे कुंभकर्ण का दहन

आदर्श नगर के दशहरा मैदान में श्रीराम मंदिर प्रन्यास और सनातन धर्म सभा की ओर से शाम 7:30 बजे 105 फीट ऊंचे रावण और 90 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। आतिशबाजी के बीच श्रीराम के अग्निबाण से रावण का दहन शुरू होगा। महामंत्री अनिल खुर्दिया व अध्यक्ष हंसराज खुराना ने बताया कि मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे तथा अध्यक्षता सांसद मंजू शर्मा करेंगी। अति विशिष्ट अतिथि महापौर सुनील कोठारी होंगे। संयोजक बजरंग बख्शी ने बताया कि आसमान में निराली फोल्स जैसी दृश्य सजावट होगी। रंगीन शरों के साथ ही आकाश में स्टार वार सा नजारा दिखाई देगा। रामलीला मैदान में आतिशबाजी की व्यवस्था भी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग