जयपुर

Rajasthan Politics: चुनावी समितियां बनाने में कांग्रेस आगे, भाजपा गुटबाजी में ही उलझी

Rajasthan Politics: प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने में ढाई से तीन माह ही बचे हैं। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस लगातार समितियों की घोषणा कर रही है, लेकिन भाजपा अपनी गुटबाजी में ही उलझी हुई है।
2 min read
• •
Aug 08, 2023
patrika_news__1.jpg

जयपुर/पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क। Rajasthan Politics: प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने में ढाई से तीन माह ही बचे हैं। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस लगातार समितियों की घोषणा कर रही है, लेकिन भाजपा अपनी गुटबाजी में ही उलझी हुई है। पार्टी आलाकमान प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं की जिम्मेदारियां ही तय नहीं कर पा रहा है। इस वजह से चुनाव समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, चुनाव प्रचार-प्रसार समिति सहित अन्य समितियां पेंडिंग ही चल रही हैं। भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी इसी पशोपेश में है कि आखिर कब आलाकमान आगे की राह तय करेगा और किस तरह से चुनाव लड़ा जाएगा।

पिछले माह के अंत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कोर कमेटी की मीटिंग में ये कहा था कि सभी नेता चुनाव में जुट जाएं। समितियों की घोषणा एक-दो दिन में हो जाएगी। इसके बाद यह माना जा रहा था कि नेताओं के निर्देश के तहत दो या तीन अगस्त तक समितियों की घोषणा हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बैठक को दस दिन हो चुके हैं, लेकिन कोई समितियां नहीं बन सकी हैं। बताया जा रहा है कि आलाकमान संसद की कार्यवाही में उलझा हुआ है। इस वजह से राजस्थान के मुद्दों को लेकर पार्टी कुछ भी तय नहीं कर पा रही है।

दलित वोट बैंक पर भी भाजपा की नजर
भाजपा दलित वोट बैंक को लेकर भी चिंतन कर रही है। बताया जा रहा है पार्टी और आरएसएस का यह मानना है कि प्रदेश में किसी दलित नेता को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। दलित नेताओं में अर्जुन राम मेघवाल और किरोड़ी लाल मीणा का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं, जिनमें से किसी एक को पार्टी किसी एक समिति का प्रमुख बना सकती है।

Published on:
08 Aug 2023 12:15 pm
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस या BJP? राजस्थान के पंचायत चुनाव में कौन मारेगा बाज़ी? जानिए दोनों प्रतिद्वंदियों की तैयारी 

जयपुर-जोधपुर अग्निकांड से भी नहीं जागा राजस्थान: दिल्ली-मुंबई में रोबोट बुझा रहे आग, यहां डेमो के आगे नहीं बढ़ी बात

कन्हैयालाल हत्याकांड: ‘न्याय की कुर्सी’ पर बैठे जजों ने क्यों याद किए महात्मा गांधी और रामधारी सिंह दिनकर?

ग्राउंड रिपोर्ट: वक्त था दुकान सजाने का…दूसरी दुकान तलाशने को हो गए मजबूर, जयपुर में न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान पत्रिका का Property Expo 9 अक्टूबर से, फेस्टिव सीजन में प्रॉपर्टी मार्केट में आएगी रौनक, मिलेंगे कई विकल्प