जयपुर

Rajya Sabha by-election : रवनीत सिंह बिट्टू का निर्विरोध चुना जाना तय, भाजपा नेता ने नामांकन वापस लिया

Rajasthan Politics : राज्यसभा की एक सीट के लिए राजस्थान में उपचुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा नेता सुनील कोठारी ने राज्यसभा उपचुनाव से शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। सुनील कोठारी के इस कदम के बाद अब रवनीत सिंह बिट्टू का निर्विरोध चुने जाना तय है।
less than 1 minute read
Rajasthan Politics Rajya Sabha by-election Ravneet Singh Bittu is Sure to be Elected Unopposed BJP Leader Withdraws Nomination
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू (File Photo)

Rajasthan Politics : राज्यसभा की एक सीट के लिए राजस्थान में उपचुनाव होने जा रहे हैं। गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी बबीता वाधवानी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। आज शुक्रवार को भाजपा नेता सुनील कोठारी ने राज्यसभा उपचुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया। सुनील कोठारी ने भाजपा के डमी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। अब राज्यसभा उपचुनाव की एक सीट के लिए सिर्फ एक ही उम्मीदवार बाकी है। इस नए समीकरण के अनुसार मोदी 3.0 सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय व रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे रवनीत सिंह बिट्‌टू का निर्विरोध चुने जाना तय है।

कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार

राजस्थान में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कहा था कि इस उपचुनाव में कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। भारतीय जनता के पास इसको जीतने के लिए पर्याप्त बहुमत है।

यह भी पढ़ें -

यह भी पढ़ें -

Updated on:
23 Aug 2024 02:34 pm
Published on:
23 Aug 2024 02:34 pm
Also Read
View All
राजस्थान यूनिवर्सिटी में हंगामा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर ABVP ने सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, 36+ कार्यकर्ता हिरासत में

राजस्थान के मौसम पर बड़ा अपडेट: आने वाले दशकों में गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बारिश का पैटर्न भी होगा चेंज

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रदर्शन, ट्रांसफर की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे पर अड़े टीचर

भैराणाधाम आंदोलन के 113वें दिन बड़ा फैसला: रीको क्षेत्र के लिए अब बनेगी नई योजना, जानिए समझौते में और क्या तय हुआ?

Patrika Impact: राजस्थान में कंबोडिया-म्यांमार साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, तीन और सदस्य गिरफ्तार