
आवारा कुत्ते ने अराइवल से पार्किंग एरिया तक लोगों को बनाया निशाना (फोटो- पत्रिका)
Jaipur International Airport: जयपुर: अतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा में शनिवार सुबह अराइवल से लेकर पार्किंग एरिया तक तीन लोगों को श्वान ने निशाना बनाया। कई यात्री दहशत में भागते नजर आए।
जानकारी के अनुसार, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर के टर्मिनल दो में घटना उस समय हुई जब यात्री टर्मिनल के बाहर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक श्वान ने सबसे पहले अराइवल एरिया के पास अचानक एक यात्री को काटा। इसके बाद श्वान ने पार्किंग एरिया के पास बाहर निकल रहे लोगों को भी काट लिया।
हरमाड़ा निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि वे किसी रिश्तेदार को सुबह एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। सामान की ट्रॉली को देखकर श्वान ने उन पर हमला कर दिया। कोई भी मदद नहीं मिली।
इसके बाद खुद जयपुरिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट जैसी सबसे अधिक सुरक्षित माने जाने वाली जगह पर आवारा श्वान का घूमना प्रशासन की चूक है।
जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर कहना है कि किसी यात्री ने एक श्वान की पूंछ पर पैर रख दिया इससे श्वान ने एक यात्री को काटा। अन्य कोई भी श्वान से काटने की घटना एयरपोर्ट परिसर के भीतर नहीं हुई है। जिम्मेदार टीमों की ओर से पूरी निगरानी की जाती है। नगर निगम भी लगातार आवारा श्वान को पकड़ते हैं।
Updated on:
08 Feb 2026 07:25 am
Published on:
08 Feb 2026 07:24 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
