
जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में 24 घंटे में बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक सोमवार को राज्य में बाड़मेर, चूरू, जालोर, जोधपुर और नागौर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
कुछ जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि
24 मार्च को राज्य में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर,अजमेर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सीकर, सवाईमाधोपुर और टोंक जिले में एक-दो स्थानों पर अचानक तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
यहां चलेंगी तेज हवाएं-बारिश
25 मार्च की बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सीकर, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में 30 से 40 प्रति किलोमीटर के रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और बारिश हो सकती है।
इन जिलों में मौसम लेगा करवट
मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर, अजमेर,अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सीकर, सवाईमाधोपुर और टोंक जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है और बारिश हो सकती है ।