जयपुर

राजस्थान : बारिश का चहुंओर कहर, जानिए राजस्थान की अब तक टॉप 10 बड़ी घटनाएं, एक नजर में…

Rajasthan : राजस्थान में आज कई बड़ी घटनाएं हुई है। यदि गुरुवार को दिन भर की बड़ी घटनाओं की बात करें तो कई बांधों के गेट खुले हैं। कई जिलोंं में अवकाश घोषित किए हैं। आप भी पढि़ए अब तक प्रमुख दस घटनाएं...।

2 min read
Sep 12, 2024

जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। तेज बारिश के चलते चार जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। हाड़ौती में गांधी सागर बांध का एक गेट खोला गया है। जोधपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तरंग शक्ति-2024 के युद्धाभ्यास में शिरकत करने पहुंचे हैं। राजस्थान में आज के प्रमुख घटनाओं पर डालें आप भी नजर…।

1-राजस्थान: प्रदेश में दो दिन और मानसून सक्रिय। जिले के चार जिलों भरतपुर, धौलपुर, अजमेर व सवाईमाधोपुर में आज स्कूलों की छुट्टी।

2-कोटा: हाड़ौती में नदियां उफान पर। बांधों के गेट खोले। कई गांवों का सम्पर्क कटा। गांधीसागर बांध का एक गेट खोला। 19 हजार 119 क्यूसेक पानी की निकासी। इस मानसून सीजन में पहली बार खुले गेट। चंबल का सबसे बड़ा बांध है गांधीसागर।

3-झालावाड़: भीमसागर बांध ओवरफ्लो। बांध के 3 गेट से पानी की निकासी शुरू। बांध के सीजन में पहली बार खुले गेट। 5000 क्यूसेक पानी की हो रही निकासी।

4- धौलपुर: उपखंड में मूसलाधार बारिश। बीछिया गांव में टापू पर लोग फंसे। एसडीआरएफ ने बचाव अभियान चलाया। 8 बच्चों समेत 13 लोगों को किया रेस्क्यू। पार्वती बांध में पानी की आवक तेज। बांध के 16 गेट 3-3 फीट खोले। 27500 क्यूसेक पानी की निकासी जारी। कई साल बाद दो इमरजेंसी गेट भी खोले। गोगली में मकान गिरने से हादसा। दो बच्चों की मौके पर मौत। मचकुंड सरोवर की परिक्रमा मार्ग की दीवार ढही। दीवार ढहने से सरोवर का पानी पहुंच रहा छीतरिया ताल में 45 साल बाद मचकुंड सरोवर हुआ ओवर फ्लो। तेज बारिश से आगरा मुंबई नेशनल हाइवे धंसा। एमपी बॉर्डर पर सागर पाड़ा में धंसा हाइवे। नेशनल हाइवे अथॉरिटी की टीम पहुंची मौके पर। हाइवे को ठीक करने का काम शुरू

5-दौसा: मोरेल बांध पर कल वेस्ट वेयर में बहे युवक का शव मिला। एसडीआरएफ ने सुबह शव को तलाशा। बगड़ी सीएचसी में शव रखवाया।

6-टोंक: बीसलपुर डेम में पानी की आवक जारी। डेम के 6 गेट 7वें दिन भी खुले। चार गेट आधा- आधा मीटर खुले। दो गेट 1-1 मीटर खुले। 24040 क्यूसेक पानी की निकासी जारी।

7-भीलवाड़ा: गुलाबपुरा में बालिका माध्यमिक विद्यालय की दीवार गिरी। स्कूल की दीवार ढहने से एक घायल। गुलाबपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।

8-भरतपुर: जिले में भारी बारिश। बयाना में बंद बरैठा के चार गेट खोले। कुम्हेर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित। ग्रामीण इलाकों में घरों में घुसा पानी। जिले में आज सभी स्कूलों में छुट्टी।

9-सवाई माधोपुर: जिले में भारी बारिश। सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश। लटिया नाला उफान पर। भारी बारिश से घरों में घुसा पानी। पुलिया टूटने से नाले में गिरी बस। ग्रामीणों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

10-जोधपुर: तरंग शक्ति-2024 युद्धाभ्यास। जोधपुर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। आज से 14 सितंबर तक लगेगी हथियारों की प्रदर्शनी। राजनाथ सिंह करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन।

Updated on:
12 Sept 2024 03:28 pm
Published on:
12 Sept 2024 03:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर