जयपुर

Video: गहलोत के मंत्री के विवादित बोल, कहा: सीता थी बेहद सुंदर, जिसके पीछे थे श्रीराम-रावण पागल

राजस्थान के झुंझुनूं में बहकेे सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा, खुद की तुलना सीता से करते हुए श्रीराम और रावण को बताया पागल
less than 1 minute read
ashok gehlot
Video: गहलोत के मंत्री के विवादित बोल, कहा: सीता थी बेहद सुंदर, जिसके पीछे थे श्रीराम-रावण पागल

जयपुर। सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस बार वह खुद की माता सीता के गुणों से तुलना करते हुए कह रहे हैं कि मेरे गुणों के कारण ही आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट मेरे पीछे भाग रहे हैं।

वीडियो गुढागौड़जी सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन के शुभारंभ समारोह का है। इसमें बोलते हुए गुढ़ा ने कहा कि सीता माता की सुंदरता की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। उनके आकर्षण के कारण ही श्रीराम और रावण जैसे अद्भुत इंसान पागल हो गए, उनकी सुंदरता की कल्पना ही नहीं की सकती।



ऐसे ही मेरे पीछे आजकल गहलोत और पायलट दोनों मेरे पीछे भाग रहे हैं, तो मेरे में कोई क्वालिटी होगी। गुढा ने कहा कि आजकल लोग चर्चा कर रहे हैं कि गुढा इस बार कौनसी पार्टी से टिकिट लाएगा। मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं कि मुझे तो मेरे कर्मों के अनुसार, मेरे खुद के चेहरे को वोट मिलते हैं। किसी पार्टी के सिंबल के नहीं।

Published on:
10 Jul 2023 08:48 pm
Also Read
View All
राजस्थान के 19 वर्षीय बसंत कुमार मेघवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड एथलेटिक्स के ‘हाई जंप’ में जीता सिल्वर मेडल, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

IG Preeti Chandra : अब ‘ड्रग्स नेटवर्क’ पर शिकंजा कसने उतरीं ‘लेडी सिंघम’, सामने आया ये नया एक्शन प्लान

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कानोता बांध पर चली चादर, आज 20 जिलों में अलर्ट; 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी

JP Nadda Jaipur Visit : ‘तिरंगा सिर्फ सरकारी आयोजन नहीं, जनआंदोलन है’, जानें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के संबोधन की बड़ी बातें

जयपुर: सांगानेर में हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला जेडीए का बुलडोजर, झोपड़ी बनाकर रास्ता किया था बंद