जयपुर

फिर विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं राजस्थान की चर्चित IAS टीना डाबी

-22 अप्रैल को जयपुर के एक होटल में होगा आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे का विवाह, चूरू के कलेक्टर रह चुके हैं प्रदीप गवांडे

less than 1 minute read
Mar 29, 2022
IAS Tina Dabi

जयपुर। संघ लोक सेवा आयोग की टॉपर रहीं और राजस्थान कैडर के 2016 बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी दोबारा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। टीना डाबी के हमसफर प्रदीप गवांडे भी राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और चूरू के कलेक्टर रह चुके हैं। गवाड़े 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

दोनों ने अपनी शादी की पुष्टि सोशल मीडिया अकाउंट पर भी की है। बताया जा रहा है कि दोनों का विवाह 22 अप्रैल को जयपुर जेएलएन मार्ग स्थित एक निजी होटल में होगा, जिसमें ब्यूरोक्रेसी के साथ-साथ कई मंत्री-विधायक भी शामिल होंगे।

बीते साल अगस्त माह में हुआ था टीना डाबी का तलाक
इससे पहले टीना डाबी ने अपने ही बैच के आईएएस अधिकारी और यूपीएससी में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अतहर अली खान से 2018 में विवाह कर लिया था। हालांकि यह शादी 2 साल से ज्यादा नहीं चल पाई और दोनों ने आपसी सहमति से पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दे दी थी, जिस पर बीते साल अगस्त माह में दोनों का तलाक हो गया था।

अतहर अली खान से तलाक के बाद टीना डाबी दूसरी बार विवाह बंधन में बनने जा रही है वहीं प्रदीप गवांडे की भी यह दूसरी शादी है। गौरतलब है कि टीना डाबी और अतहर अली खान की शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई थी जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

जिसके बाद टीना डाबी ने अपना सरनेम भी खान लगा लिया था। कुछ समय के बाद टीना डाबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से खान सरनेम हटा लिया था, जिससे चर्चा चल पड़ थी कि अतहर अली खान और टीना डाबी के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है, और उसके बाद दोनों से आपसी सहमति से कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी थी।

Published on:
29 Mar 2022 09:17 am
Also Read
View All