जयपुर

जाने कैसे बदलती है किस्मत..जब झोपड़ी में रहने वाली युवती पर आया राजस्थान के करोड़पति बिजनेसमैन का दिल

शाहिस्ता की किस्मत को रातों रात पंख लग गए और उसकी किस्मत बदल गई जब उसकी शादी राजस्थान के एक करोड़पति बिजनेसमैन से हो गई।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2018, 12:41 PM IST
 Rajasthan's Millionaire Businessman Married a poor girl Living in Indore

हर लड़की का सपना होता है कि उसके सपनों का राजकुमार घोड़े पर सवार होकर आए और पंख लगाकर उसे अपने साथ उड़ा कर ले जाए। यह सपना अमीर या गरीब हर लड़की देखती है। लेकिन जब यह सपना सच होता है तब क्या होता है इसका जीवंत उदाहरण है जावरा की पठान टोली की तंग गली में स्थित एक झोपड़ी में पली - बढ़ी लड़की शाहिस्ता। शाहिस्ता की किस्मत को रातों रात पंख लग गए और उसकी किस्मत बदल गई जब उसकी शादी राजस्थान के एक करोड़पति बिजनेसमैन से हो गई। दो कमरे वाले खपरैल के नीचे अपने परिवार के साथ रहने वाली शाहिस्ता ने अपने बड़े से बड़े सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी जिंदगी रातों रात इस तरह बदल जाएगी। आपको बता दें कि इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

वैसे तो हर किसी के जीवन में शादी का मौका बेहद खास होता है और जीवन में एक बार ही आता है जिसका हर किसी को बहुत ही बेसब्री से इंतजार होता है। हर माता-पिता की तरह शाहिस्ता के माता-पिता को भी इस रिश्ते में अमीर-गरीब का फर्क देखकर लग रहा था कि ये रिश्ता मुमकिन नहीं होगा। मगर शाहिस्ता की किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। एक बिजनेसमैन और झोपड़ी में रहने वाली लड़की की शादी इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इससे पहले करोड़पति दूल्हा शादी के लिए 50 लड़कियों को नापसंद कर चुका था लेकिन शाहिस्ता को देखते ही उसने हां कर दिया।

आपको बता दें कि पठान टोली की रहने वाले वाहिद खान की बेटी शाहिस्ता की सगाई तीन साल पहले राजस्थान कोटा जिले के सुकेत के रहनेवाली खनिज कारोबारी आरिफ खान के बेटे हाजी आसिफ खान से हुई थी। उन्होंने सुकेत के रहने वाले अपने दामाद खनिज कारोबारी आरिफ खान के बेटे से शादी की बात चलाई। इसके बाद सुकेत से आसिफ खान और उनकी मां फैमिदा बी मुगलपुरा में उनकी बेटी को देखने आए। उन्हें पहली नजर में शाहिस्ता पसंद आ गई। इससे भी दिलचस्प है कि बात यहां तक कैसे पहुंची। दरअसल, शाहिस्ता की मां आसिफ बी ३ साल पहले मुगलपुरा में अपनी बहन से मिलने गई थी। वहां पड़ोस में रहने वाली रेहाना बी (अब नानी सास) ने शाहिस्ता को पहली नजर में पसंद कर लिया था और कहा था कि इतनी सुशील, सुंदर लडकी उन्हें पहले नजर क्यों नहीं आई। इस तरह शाहिस्ता की आसिफ के साथ शादी तक बात पहुंची।

गौरलतब है कि शाहिस्ता के माता-पिता इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। मैट्रिक पास शाहिस्ता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका निकाह करने कोई हेलीकॉप्टर से आएगा। सूत्रों के मुताबिक ये दूल्हा हेलीकॉप्टर में सवार होकर आया और शाहिस्ता से ब्याह रचाकर उसे अपने संग ले गया। बेटी को विदाई देते वक्त फल बेचने वाले पिता और सिलाई कर परिवार पालने वाली मां की आंखों से आंसू छलक गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घटना इंदौर की है। हाल ही में आसिफ हेलीकॉप्टर से शाहिस्ता से निकाह करने आया तो यह देखकर इलाके के लोग भी हैरान थे। बता दें कि आसिफ के साथ उनके छोटे भाई आदिल की भी जावरा में ही शादी हुई है। दोनों एक ही हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

Updated on:
3 Apr 2018, 12:41 PM IST
Published on: