RSMSSB Prahari Exam: प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा-2024: मास्टर प्रश्न पत्र व प्रारम्भिक उत्तर कुंजी जारी, 17 से 19 मई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां
Prahari Bharti 2024 Answer Key: जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रहरी सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के मास्टर प्रश्न पत्रों एवं प्रारम्भिक उत्तर कुंजी को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा गत 12 अप्रेल को दो चरणों में आयोजित की गई थी।
बोर्ड सचिव ने जानकारी दी कि परीक्षार्थियों को परीक्षा में विभिन्न सेटों के प्रश्न पत्र प्रदान किए गए थे। वेबसाइट पर अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न सम्मिलित हैं, लेकिन उनके क्रम व उत्तर विकल्पों का क्रम अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्न पत्रों से भिन्न हो सकता है। ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल मास्टर प्रश्न पत्र में दिए गए क्रम के अनुसार ही अपनी आपत्तियां दर्ज करें।
| क्रम संख्या | आपत्ति दर्ज करने से संबंधित जानकारी |
|---|---|
| 1 | आपत्तियां 17 मई रात 12 बजे से 19 मई रात 12 बजे तक ऑनलाइन दर्ज की जा सकेंगी। |
| 2 | प्रति प्रश्न आपत्ति हेतु ₹100 शुल्क निर्धारित है। |
| 3 | शुल्क का भुगतान ई-मित्र पेमेंट गेटवे या ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से किया जाएगा। |
| 4 | बिना शुल्क के आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। |
| 5 | आपत्तियां केवल एक बार ही स्वीकार की जाएंगी। |
| 6 | आपत्तियां दर्ज करते समय मानक/प्रामाणिक पुस्तकों से संदर्भ प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य है। |
| 7 | प्रत्येक प्रमाणित पृष्ठ पर अपना रोल नंबर और प्रश्न की क्रम संख्या स्पष्ट रूप से लिखना आवश्यक है। |
| 8 | प्रमाण में पुस्तक का नाम, लेखक, प्रकाशक, संस्करण वर्ष और पृष्ठ संख्या अवश्य लिखें। |
| 9 | कूटरचित प्रमाण अपलोड करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और आपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है। |
| 10 | बोर्ड की अपील: समय पर और उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए आपत्तियां दर्ज करें ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। |