जयपुर

राजस्थान में एग्जाम की OMR शीट देख सकेंगे स्टूडेंट्स, जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा की OMR अपलोड कर हुई शुरुआत

RSSB Rajasthan: राजस्थान में अब परीक्षाओं के बाद OMR शीट वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बोर्ड ने जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट को अपलोड कर इसकी शुरुआत की है।
less than 1 minute read
Dec 10, 2024
Rajasthan Staff Selection Board's new decision, now students will be able to see the OMR sheet of the exam
OMR शीट (फोटो: पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता लाने की दिशा में बड़ा फैसला किया है। अब परीक्षाओं के बाद OMR शीट वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बोर्ड ने 16 से 20 नवंबर तक आयोजित हुई जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट को अपलोड कर इसकी शुरुआत की है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने ओएमआर शीट ऑनलाइन अपलोड करने का निर्णय लिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा से की गई है। अगर यह प्रक्रिया सफल रही तो भविष्य में सभी भर्ती परीक्षाओं में इसे लागू किया जाएगा। आलोक राज ने बताया- कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले कई छात्रों को अपनी ओएमआर शीट को लेकर आपत्ति रहती है। उन्हें लगता है कि उनका पेपर अच्छा था। ओएमआर शीट बदलने से उनका रिजल्ट बदल गया है। ऐसे में अब वे अपनी ओएमआर शीट देख सकेंगे।

स्टूडेंट ऐसे कर सकेंगे ओएमआर शीट को डाउनलोड

स्टूडेंट्स अपनी एसएसओ आईडी की मदद से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एस.एस.ओ. लॉग इन के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल के गेट ओएमआर शीट लिंक पर क्लिक करने से ओ.एम.आर. शीट डाउनलोड हो जाएगी।

Updated on:
10 Dec 2024 07:40 pm
Published on:
10 Dec 2024 07:40 pm
Also Read
View All
Rajasthan Politics : ‘विवादित बयान’ देकर बुरे फंसे BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, चौतरफा घिरे तो मारा ‘यू-टर्न’! जानें पूरा मामला

राजस्थान कांग्रेस में दो सीनियर नेताओं की होगी ‘घर वापसी’, टिकट नहीं मिलने के बाद की थी बगावत

पुराने हाईवे की वजह से अटके प्लॉटों को मिलेगा पट्टा, राजस्थान सरकार ने बदला नियम; नए सिरे से तय होगी सड़क की चौड़ाई

रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग