वित्तमंत्री ने सोमवार को बजट में किसानों की मांग को पूरा नहीं किया। उन्हें आंशिक कर्ज माफी का झुनझुना पकड़ा दिया।
जयपुर। राज्य में पिछले समय किसान आंदोलनों में संपूर्ण कर्ज माफी की पुरजोर मांग रही है। वित्तमंत्री ने सोमवार को बजट में किसानों की मांग को पूरा नहीं किया। उन्हें आंशिक कर्ज माफी का झुनझुना पकड़ा दिया। गौरतलब है कि राज्य कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या तक चुके है। वित्तमंत्री ने अपने बजट भाषण में किसानों का कर्ज माफी की घोषणा की। इसके साथ ही विपक्ष ने जमकर हंगामा कर दिया। विधायक हनुमान बेनिवाल ने इसे किसानों के साथ धोखा बताया।
विपक्ष ने मांग की सरकार किसानों का पूर्ण कर्ज किया जाए। हंगामा इतना जबरदस्त है कि वित्तमंत्री को अपना बजट भाषणा को रोकना पड़ा। सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंक झोंक हो गई। बजट में किसानों 50 हजार तक के कर्ज माफी की घोषणा की। इससे राज्य सरकार पर आठ हजार करोड़ रुपए का भार आएगा। राज्य कृषि ऋण आयोग के गठन की घोषणा की।
इससे पहले सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने राजस्थान सरकार के बजट भाषण से पहले विपक्ष ने हंगामा कर दिया। विपक्ष ने कर्ज माफी को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष से शांति बनाए रखने का आग्रह किया। इसके बाद वित्तमंत्री ने अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।
वित्तमंत्री ने सड़क क्षेत्र में बजट के भाषण पढ़ते हुए कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में 15 किलोमीटर नयी सड़क बनाई जाएंगी। 2274 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न जिलों में नई सड़कें बनाई जाएंगी। छह संभागीय मुख्यालयों व कई जिलों में आॅटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक बनाएं जाएंगें। दस करोड़ की लागत से सड़क सुरक्षा केन्द्र जयपुर में बनाया जाएगा। वित्तमंत्री का दावा 21 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें राजस्थान में बिछाई गई है। ग्रामीण गौरव पथ योजना को बताया वित्तमंत्री गौरवमयी।
सड़क क्षेत्र में
- सभी विधानसभा क्षेत्र में 15 किलोमीटर नयी सड़क बनायी जाएंगी।
- 2274 करोड़ की लागत से विभिन्न जिलों में नयी सड़कें बनायी जाएंगी।
- छह संभागीय मुख्यालयों व कई जिलों में आॅटोमेटेड ड्राइविंग ट्रेक बनाएं जाएंगें।