जयपुर

राजस्थान में 22, 23 और 24 अक्टूबर को रोडवेज में किराया फ्री! छात्रों की हो गई बल्ले-बल्ले; जानें क्यों?

CET Exam Date: राजस्थान में 22, 23 और 24 अक्टूबर को रोडवेज बसों में यात्रा निशुल्क रहेगी। जानें क्यों... ?
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 6:52 PM IST
Rajasthan Roadways

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी सीनियर सेकंडरी लेवल की परीक्षा तिथियों में आंशिक संशोधन किया है। अब यह परीक्षा 25 जिलों में 22, 23 और 24 अक्टूबर को होगी। पहले इसकी तिथि 23 से 26 अक्टूबर तक थी। अब 25 व 26 अक्टूबर को परीक्षा नहीं होगी।

जिसे लेकर राजस्थान सरकार ने प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे सभी छात्रों को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा करने का आदेश किया है। जिसके तहत प्रतियोगी छात्र परीक्षाओं में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

यूं हुआ परीक्षा तिथि में बदलाव

बता दें कि शिक्षकों ने परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की थी। क्योंकि पूर्व घोषित परीक्षा तिथियों में 25, 26 अक्टूबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन होने थे। इससे शिक्षकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने नई तिथियां घोषित की हैं।

सरकार ने आदेश किए जारी

भजनलाल सरकार ने बजट घोषणा 2021-22 को आगे बढ़ाते हुए 23 अप्रेल को सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान छात्रों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा के निर्देश दिए थे। परिवहन विभाग ने आदेश में लिखा था कि 'केन्द्र एवं राज्य की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को निगम की साधारण / द्रुतगामी बसों मे राज्य की सीमा के अन्दर निःशुल्क यात्रा सुविधा करवाएगी जाएगी।'

Updated on:
25 Sep 2024, 6:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा