जयपुर

महारानी में फिर गूंजा: या छोरी तो लक्की छै, जीत याकी पक्की छै

Rajasthan student union election 2022 आखिरी समय भी कार्यकर्ता लगा रहे पूरा जोर, महारानी कॉलेज का माहौल

less than 1 minute read

जयपुर। Rajasthan student union election 2022 जैसे—जैसे समय आगे बढ़ रहा है। वैसे—वैसे मतदान का मतदान भी बढ़ने लगा है। जिसके देखकर कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों का जोश भी बढ़ता जा रहा है। महारानी कॉलेज में लगने वाला परंपरागत नारा 'या छोरी तो लक्की छै, जीत याकी पक्की छै' दो साल बाद फिर से गूंजने लगा है। महारानी कॉलेज में प्रात: 10 बजे तक 5.5 फीसदी वोट पड़ गए थे।

उधर महारानी कॉलेज के बाहर कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी के लिए जी—तोड़ मेहनत करते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ निहारिका जोरवाल और रितु बराला के नारे लग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एबीवीपी प्रत्याशी नरेन्द्र यादव और मानसी के नारों की गूंज दिखाई दी।

पुलिस की हो रही मशक्कत
वहीं छात्राओं के प्रचार—्प्रसार और नारेबाजी के चलते कई बार सड़क पर जाम लग रहा है। जिसके चलते पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिसकर्मी बार—बार छात्राओं को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह भेज रहे हैं। जिससे सड़क पर जाम नहीं लगे। वहीं छात्राएं बार—बार गेट पर पहुंच कर नारेबाजी कर रही है।

Published on:
26 Aug 2022 10:36 am
Also Read
View All