जयपुर

Rajasthan Top News : अश्लील हरकतों वाले प्रिंसिपल-शिक्षिका की बर्खास्तगी से लेकर पैंथर अटैक तक.. जानें अभी तक की 10 बड़ी खबरें

Rajasthan top news: आइए जानते हैं मंगलवार शाम चार बजे तक की 10 प्रमुख घटनाओं के बारे में जानकारी।

2 min read
Jan 21, 2025

जयपुर। राजस्थान में मंगलवार शाम चार बजे कई घटनाएं सामने आई हैं। चित्तौडगढ़़ जिले में एक स्कूल में अश्लील हरकत के वीडियो वायरल के बाद शिक्षक-शिक्षिका दोनों को अब बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं पाली में एक बाइक सवार के पीछे पैंथर पीछे पड़ गया। धौलपुर में बजरी माफियाओं व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।
आइए अब राजस्थान की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर डालते हैं।


1-चूरू: लद्दाख में चूरू का जवान शहीद हुआ। द्रास ग्लेशियर में पेट्रोलिंग के वक्त पहाड़ से गिरे थे जवान। पार्थिव देह आज पहुंचेगी पैतृक गांव । राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि।

2-धौलपुर: पुलिस और बजरी तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। धौलपुर में राजखेड़ा इलाके में कार्रवाई हुई है। मुठभेड़ में 3 बजरी तस्कर घायल हुए हैं। पुलिस कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। एक ट्रैक्टर व दो बाइक जब्त की गई।

3-हनुमानगढ़: अलाव तापते वक्त आग में किशोर झुलसा। हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया इलाके की यह घटना है।

4-ब्यावर: बालिका स्कूल बंद करने से ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने स्कूल के मेनगेट पर ताला जड़ दिया। ब्यावर में देलवाड़ा गांव का मामला। ग्रामीण स्कूल मर्ज नहीं करने की मांग कर रहे हैं।

5-भरतपुर:गैस टैंकर की चपेट में कार आ गई। भरतपुर के भुसावर में देर रात की घटना है। कार सवार कार छोडकऱ भाग गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

6-चित्तौडगढ़: हेडमास्टर व शिक्षिका का अश्लील वीडियो मामले में अपडेट आया है। शिक्षा विभाग ने दोनों आरोपियों को बर्खास्त कर दिया है। चित्तौडगढ़़ जिले के सालेरा की यह घटना है। जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को इसके आदेश जारी किए हैं।

7-पाली: बाइक सवार के पीछे पैंथर दौड़ा। इस हमले से बचने के चक्कर में बाइक सवार गिर गया। बाइक सवार को चोटें आई हैं। पाली जिले घाणेराव-गुडा भोपसिंह गांव की यह घटना है।

8-दौसा: एक ट्रैफिककर्मी को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। नो एंट्री पॉइंट पर तैनात था पुलिसकर्मी। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई। जिले के लालसोट के डीडवाना 22 मील बस स्टैंड की घटना है।

9-श्रीगंगानगर: रायांवाली थर्मल रोड पर दो बाइक भिडऩे से बाइक सवार महिला गिर गई। उसे ट्रक ने रौंद दिया। महिला गंभीर घायल, उसे सूरतगढ़ रेफर किया।

10-श्रीगंगानगर: जिले के रावला मंडी क्षेत्र में ईंट भट्टा पर पानी के गड्ढे में बच्चा गिर गया। अस्पताल में बच्चा मृत घोषित।

Updated on:
21 Jan 2025 03:54 pm
Published on:
21 Jan 2025 03:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर