Rajasthan Criminals : राजस्थान में 5 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, जिनके नाम से कांपते हैं लोग। इन चार पर है पांच लाख रुपए से अधिक का इनाम। कौन ये कुख्यात क्रिमिनल, जानें इनका नाम।
Rajasthan Criminals : राजस्थान में 5 मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, जिनके नाम से कांपते हैं लोग। इन चार पर है पांच लाख रुपए से अधिक का इनाम। राजस्थान पुलिस की जुलाई 2025 में जारी टॉप 25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची के अनुसार पहले 5 नाम बहुत खूंखार बताए गए हैं। साथ ही इनके विदेशी कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है। कौन ये कुख्यात क्रिमिनल, जानें इनका नाम।
रोहित गोदारा हत्या, डकैती और लूट के 20 प्रकरणों में वांछित। पुलिस मुख्यालय की ओर से 1 लाख रुपए और NIA की ओर से 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। एक मोबाइल टेक्नीशियन से गैंगस्टर बने रोहित का असली नाम रावताराम स्वामी है।
गैंगस्टर बनने के बाद से ही उसका अपने परिवार से कोई सम्पर्क नहीं है। भारत में कई अपराध करने के बाद विदेश में जा बैठा रोहित गोदारा वहीं से अपने गुर्गों के ज़रिए अपनी गतिविधियां चला रहा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद सुर्ख़ियों में आया रोहित गोदारा के गैंग को पुलिस पकड़ने की हर कोशिश कर रही है।
महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और चोरी के 25 प्रकरणों में वांछित है। NIA की ओर से 5 लाख रुपए और पुलिस मुख्यालय की ओर से 2 लाख रुपए का इनाम घोषित है। महेंद्र उर्फ समीर मेघवाल को हथियारों का सौदागर भी कहा जाता है?
महेंद्र कोटा का रहने वाला है। वहीं से उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। फिर उसने रोहित गोदारा के लिए काम करना शुरू किया। बताया जाता है कि यही वजह है कि उसका नाम राजू ठेहट की हत्या में भी सामने आया। इसके साथ ही महेंद्र पर आरोप है कि उसने सुखदेव की हत्या के लिए नितिन को पनाह दी थी और हथियार मुहैया कराए थे। उसे और दूसरे आरोपी वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा का खास आदमी माना जाता है।
वीरेंद्र चारण हत्या, लूट और डकैती के 9 प्रकरणों में वांछित है। NIA की ओर से 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। राजस्थान पुलिस ने वीरेंद्र चारण पर एक लाख रुपए का इनाम रखा है। वीरेंद्र चारण राजस्थान के चूरू जिले की सुजानगढ़ तहसील के बोवासेर चरणान गांव का निवासी है।
1987 में जन्मा वीरेंद्र चारण कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर रोहित गोदारा का दाहिना हाथ माना जाता है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है, जिसमें हत्या, फिरौती, रंगदारी, सुपारी और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वीरेंद्र चारण के खिलाफ 14 मई 2024 को रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। वीरेंद्र चारण का नाम श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में भी सामने आया था। पिछले साल दिसंबर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या और अप्रैल 2024 में जालौर के एक ज्वैलर को फिरौती के लिए धमकाने के मामले में भी वीरेंद्र चारण का नाम आया था।
सतविंद्र उर्फ गोल्डी बराड़ पर हत्या, लूट और डकैती के 7 प्रकरणों में वांछित है। NIA की ओर से 5 लाख रुपए और रेंज स्तर पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित है।
अनिल पांडिया हत्या, लूट और डकैती के 39 प्रकरणों में वांछित है। गुजरात पुलिस की ओर से 1 लाख रुपए और पुलिस अधीक्षक सीकर की ओर से 5,000 रुपए का इनाम घोषित है। अनिल पांंडिया फतेहपुर सदर थाना इलाके का हार्डकोर अपराधी है।
सूत्रों की माने तो वर्तमान में अनिल उर्फ पांडिया अवैध शराब तस्करी का कार्य करता है। पांडिया पहली बार उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने फतेहपुर थाने के हार्डकोर अपराधी विजय कुमार चौधरी उर्फ ठेकेदार की हत्या कर दी थी। 2014 में पांडिया जेल के सुरक्षाकर्मी की आंखों में मिर्ची डाल देने के बाद गोली मार कर सांचौर जेल से भाग गया था। पांडिया पर राजस्थान के 8 जिले और देश के 4 राज्यों में मामले दर्ज हैं।