जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, IMD ने जारी की चेतावनी

जयपुर समेत 9 जिलों में पारा लुढ़कने से खून जमा देने वाली सर्दी महसूस हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कोहरा, पारे में गिरावट की दी चेतावनी
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2025, 11:50 AM IST
New Year Weather

जयपुर। प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे और बारिश के चलते हाड़कंपाने वाली सर्दी की चपेट में हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में खून जमा देने वाली सर्दी का असर रहा। जयपुर समेत कई जिलों में सुबह छाए घने कोहरे से जनजीवन थमा रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन कई इलाकों में कोहरा छाने और उत्तरी हवाएं चलने पर दिन व रात के तापमान में गिरावट होने की चेतावनी जारी की है।

जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात


बीती रात राजधानी जयपुर समेत 9 जिलों में रात के तापमान में 3-4 डिग्री तक पारा लुढ़का और तापमान 5 डिग्री या उसके आस पास दर्ज हुआ। गुलाबी नगर में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री लुढ़क कर 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर समेत अजमेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा

कहां कितना रात का तापमान


बीती रात अजमेर 5.3, भीलवाड़ा 7.8, अलवर 5.5, पिलानी 5.0, सीकर 4.0, कोटा 9.2, चित्तौड़गढ़ 8.0, डबोक 7.8, धौलपुर 9.8, सिरोही 5.0, फतेहपुर 5.1, माउंटआबू 5.0, श्रीगंगानगर 5.1, चूरू 5.6, बीकानेर 6.4, फलोदी 6.8, जैसलमेर 8.0, बाड़मेर 10.2, और डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में बीते 10 साल में न्यूनतम तापमान- डिग्री सेल्सियस में

31 जनवरी 2024- 5.2
8,10 जनवरी 2023- 3.6
30 जनवरी 2022- 5.5
16, 22 जनवरी 2021- 5.6
26 जनवरी 2020- 5.2
20 जनवरी 2019- 5.0
30 जनवरी 2018- 6.1
24 जनवरी 2017- 3.8
29 जनवरी 2016- 4.0
10 जनवरी 2015- 4.3

Updated on:
1 Jan 2025, 11:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा