जयपुर

Rajasthan Tirth Yatra Yojana: बुजुर्गों को फ्री हवाई सफर करा रही भजनलाल सरकार, नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के कराएगी दर्शन

Rajasthan Tirth Yatra Yojana: देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में प्रदेश के बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थों की यात्रा कराई जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2025, 9:16 AM IST
Feature image

जयपुर। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में प्रदेश के बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थों की यात्रा कराई जा रही है। इस क्रम में तीन हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को अगले सवा महीने में हवाई जहाज से काठमांडू (नेपाल) ले जाया जाएगा व पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा कराई जाएगी। योजना के तहत एक साल में छह हजार नागरिकों को हवाई यात्रा का प्रावधान है। इसमें भी 45 प्रतिशत ही कोटा पूरा हो सका है।

वर्ष 2024-25 के लिए गत वर्ष सितंबर से यात्रा शुरू हुई थी। बीते वित्तीय वर्ष की बजट घोषणा का लक्ष्य अब तक विभाग पूरा नहीं कर सका है। देवस्थान विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से वरिष्ठजनों को तीर्थ यात्रा कराई जा रही है।

रेल मार्ग से करीब 83 फीसदी श्रद्धालुओं को यात्रा कराई जा चुकी है। इनमें सबसे अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2024-2025 में 30 हजार बुजुर्गों को रेल मार्ग से विभिन्न तीर्थों और छह हजार को हवाई जहाज से पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा करवाई जानी थी।

समय पर पूरा होगा हवाईयात्रा का लक्ष्य

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत समय से बुजुर्गों को यात्रा करवाने का लक्ष्य रखा है ताकि योजना का पूरा लाभ मिल सके। हवाईयात्रा का लक्ष्य समय से पूरा किया जाएगा।
-वासुदेव मालावत, आयुक्त, देवस्थान विभाग


यह भी पढ़ें