जयपुर

Rajasthan University में परीक्षाएं शुरू होने के बाद भी इन 15 कॉलेजों के केंद्र बदले

राजस्थान विवि में स्नातक की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। मगर विवि अभी भी परीक्षा केंद्रों की अदला-बदली कर रहा है।
less than 1 minute read
Mar 09, 2019
rajasthan university
rajasthan university

जयपुर। राजस्थान विवि में स्नातक की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। मगर विवि अभी भी परीक्षा केंद्रों की अदला-बदली कर रहा है। विवि ने अब तक 15 कॉलेजों के परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र बदल दिए हैं।

इतना ही नहीं, एक कॉलेज का परीक्षा केंद्र तो दो बार बदला गया। बार-बार परीक्षा केंद्र बदले जाने से परीक्षार्थी असमंजस में हैं। विवि ने सुप्रीम महाविद्यालय, हिंगोनिया को पहले परीभाषा केंद्र प्रभा देवी मेमोरियल महाविद्यालय, काबरी डूंगरी में किया। इसे बदलकर एम आर बी महाविद्यालय, किशनगढ़ कर दिया गया। एक दिन बाद ही पुन: केंद्र बदलकर पुराना परीक्षा केंद्र ही कर दिया गया।

इन केंद्रों के बदले गए परीक्षा केंद्र
ज्योतिबा फुले महिला महाविद्यालय, बांदीकुई
अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, महुआ
नेहरू कॉलेज, मंडावर
जागृति विमन कॉलेज, महवा
सनराइज को-एजुकेशन कॉलेज, किशनगढ़, रेनवाल
गणपति महिला महाविद्यालय, चौमूं
आमेर महाराजा कॉलेज, जयपुर
आर्यन महाविद्यालय, जमवा रामगढ़
विनायक कॉलेज, रेनवाल
श्री कल्याण कॉलेज, रेनवाल मंजी, फागी
जय मनीष कॉलेज, फागी
राष्ट्रीय महिला महाविद्यालय, शाहपुरा
सेंट विलफ्रेड कॉलेज
महाराजा सूरजमल महाविद्यालय, अजबपुरा

Published on:
09 Mar 2019 08:36 am